Search

 
 
 

Kiriburu : गीता कोड़ा ने किया "घंटा बजाओ, सरकार जगाओ" आंदोलन का ऐलान

 
  • 17 अगस्त को जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यालय में धरना प्रदर्शन
Kiriburu (Shailesh Singh) : भारतीय जनता पार्टी ने पूरे कोल्हान समेत झारखंंड में प्रदेश सरकार के खिलाफ "घंटा बजाओ, सरकार जगाओ" नाम से बड़ा आंदोलन छेड़ने संबंधित पोस्टर जारी किया है. पूर्व सांसद गीता कोड़ा की ओर से जारी इस पोस्टर में राज्य के तमाम पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं से इस अभियान से जुड़ने की अपील की गई है. भारतीय जनता पार्टी पढ़े लिखे छात्र छात्राओं को नौकरी एवं बेरोजगारी भत्ता दिलाने के लिए संघर्ष करने तथा वादा खिलाफी पर हेमंंत सरकार के खिलाफ जन आंदोलन चला कर हेमन्त सरकार को हटाने हेतु 17 अगस्त को जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर अनुमंंडल अधिकारी के माध्यम से हेमंंत सरकार को चुनावी वादा से संबंधित मांग पत्र सौंपेगी. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-filariasis-eradication-program-started-in-anganwadi-centers-of-guava/">Kiriburu

  : गुवा के आंगनबाड़ी केंद्रों में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम शुरू
पोस्टर में कहा गया है कि झारखंंड मुक्ति मोर्चा ने 2019 झारखंंड विधानसभा चुनाव में अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि अगर हमारी सरकार बनती है तो आने वाले दो वर्षों के अंदर 5 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी. अगर नौकरी नहीं दी गई तो बेरोजगार स्नातक छात्रों को 5000 रुपये और स्नातकोत्तर छात्रों को 7000 रुपये भत्ता दिया जायेगा. इस वायदे के झांसे में आकर पढ़े लिखे छात्र-छात्राओं ने झारखंंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस को वोट देकर प्रदेश में हेमंंत सोरेन की सरकार को बनाया. इसी उम्मीद में राज्य के विभिन्न एम्पलोयमेन्ट एक्सचेंज में 6.5 लाख पढ़े-लिखे छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया. जिसमें केवल पश्चिम सिंहभूम जिला में ही 16000 शिक्षित बेरोजगारों ने रजिस्ट्रेशन कराये हैं. लेकिन हेमंंत सरकार के पांच वर्ष पूरा होने को है पर आज भी नौजवान छात्र छात्राओं को नौकरी और बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रहा है. इससे छात्र हताश और निराश हैं. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-goods-worth-rs-25-thousand-stolen-from-panchmukhi-hanuman-temple/">Kiriburu

: पंचमुखी हनुमान मंदिर से 25 हजार का सामान चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही