Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : ग्राम सभा संगठनों ने मनोहरपुर में किया धरना-प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
  • 16 सूत्री मांगों को लेकर उपायुक्त के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Kiriburu (Shailesh Singh) : मनोहरपुर प्रखंड के कई गांव के ग्रामसभा के संयुक्त बैनर पर आज प्रखंड मुख्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया, संयुक्त ग्रामसभा का संचालन करते हुए आदिवासी समन्वय समिति (आस) के संयोजक सुशील बारला ने कहा कि धरना प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य प्रखंड के विभिन्न गांव में व्याप्त समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट करना है, ताकि प्रखंड विकास पदाधिकारी से लेकर उपायुक्त को भी मनोहरपुर प्रखंड की समस्याओं का उन्मूलन करने के लिए प्रशासनिक कार्यसंस्कृति के तहत ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठता के साथ संवेदनशील होकर काम करने के लिए विवश होना पड़े. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-wife-beats-husband-outside-cjm-court/">जमशेदपुर

: सीजेएम कोर्ट के बाहर पत्नी ने की पति की पिटाई
धरना प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनोहरपुर के द्वारा 16 सूत्री मांग पत्र प्रेषित किया गया. मांग पत्र सौंपने के क्रम में आस संयोजक सुशील बारला ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को अबुआ आवास का चयन करने में जो तथाकथित ग्रामसभा के द्वारा सूची तैयार किया गया है, वह दोषपूर्ण बताया गया. कयोंकि सबसे अधिक जरूरतमंद लोगों को अबूआ आवास के लिए आयोजित तथाकथित ग्रामसभा के द्वारा तैयार किया गया सूची में नाम दर्ज नहीं किया जा सका. इसलिए संविधान प्रदत्त पारंपरिक ग्रामसभा के द्वारा ही अवुआ आवास के लिए सूची तैयार किया जाना चाहिए था. झारखंड आंदोलनकारी पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ईसाई और सरना आदिवासियों को आपस में लड़ाने का हमेशा प्रयास करता है. हम आप लोगों से आग्रह करते हैं भाजपा और आरएसएस की ऐसे षड्यंत्र से बचे और आपस में भाईचारा को खराब मत करें. कयोंकि कोई आदिवासी ईसाई धर्म को अपना लिया हो तो उसका जाति आदिवासी से नहीं हटता है. साथ ही हम आदिवासियों को राजनीतिक रूप से जागरूक होने की अवश्यकता है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-awareness-program-regarding-filariasis-organized-in-college/">घाटशिला

: कॉलेज में फाइलेरिया को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राजनीतिक जागरूक नहीं होने के कारण ही हम आदिवासियों को चुनाव के समय हंडिया, दारू और मुर्गा खस्सी में ठग दिया जाता है. इसलिए हम आप लोग से अपील करते है, आप लोग पढ़े लिखे ईमानदार और काम करने वाले नव जवानों को वोट देकर जिताने का काम करो. झारखंड पुनरूत्थान अभियान के मुख्य संयोजक सन्नी सिंकु ने कहा कि सारंडा के आदिवासी मूलवासियों को सबसे पहले बन नीति के नाम पर विस्थापित किया गया. फिर देश आजाद होने के बाद वन नीति के द्वारा कहा गया कि पर्यावरण के लिए वन संरक्षण आवश्यक है. लेकिन अब केंद्र की भाजपा सरकार उन वन क्षेत्र में व्याप्त संपदा की खनन करने के लिए संशोधन करना चाहती है. जबकि वन अधिकार अधिनियम बनाकर आदिवासी मूलवासियों को कई अधिकार संरक्षित किया गया. लेकिन उसका लाभ आदिवासी मूलवासियों को मिल नहीं रहा है. कहा गया कि सामुदायिक और निजी वन पट्टा दिया जाएगा. साथ ही वनोपज पर भी आदिवासी मूलवासियों का पारंपरिक रूप से अधिकार रहेगा. लेकिन मनोहरपुर प्रखंड के कई ऐसा गांव है जहां युग युग से जंगल साफ कर गांव बसाया गया. लेकिन अब तक उन गांवों को राजस्व गांव का दर्जा नहीं मिला. वन पट्टा का प्रक्रिया भी अधिकारियों का उदासीनता का भेंट चढ़ रहा है. जंगल में आग लगा है लेकिन वन विभाग का अता पता नहीं है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-municipal-corporation-will-supply-water-through-tanker-in-summer-by-dividing-it-into-red-yellow-and-green-zones-survey-started/">आदित्यपुर

: रेड-येलो और ग्रीन जोन में बांटकर गर्मी में नगर निगम करेगा टैंकर से जलापूर्ति, सर्वे शुरू
धरना प्रदर्शन को नरेंद्र केरकेट्टा, बलदेव जाते, शांतियल कंडाईबुरू, लोदरो होनहागा, संजय किंबो, जेम्स लुगुन, सूरज पूर्ति, अमृत मांझी, सरोज महतो, जीवन कंडाईबुरु, बादल सिंह, इस्राईल बागे, नेल्सन लुगुन, सुनील भेंगरा, मसीह प्रकाश लोमगा, मोजेश चेरोआ, रायसिंह चेरोआ, मनोहर लोमगा ने भी संबोधित किया. संयुक्त ग्रामसभा में मुख्य रूप से टीमरा, लाईलोर, डींबूली, कुदलीबाद, जुलीअंबा, बिटकिलसोय, दीघा, दुमांगदीरी , मरांगपोंगा, थोलकोबाद सहित अन्य गांव के ग्रामसभा के सदस्यगण सैकड़ों की संख्या में शामिल थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-birth-anniversary-of-mani-maulana-abul-kalam-azad/">हजारीबाग

: मनी मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती

घाटशिला : मउभंडार मजदूर यूनियन कार्यालय कैरम टूर्नामेंट का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Ghatshila-Kairam.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मउभंडार मजदूर यूनियन कार्यालय में गुरुवार को कैरम टूर्नामेंट का झारखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव सनत काल्टू चक्रवर्ती के द्वारा शॉट् लगाकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. मौके पर काल्टू चक्रवर्ती ने कहा कि कैरम टूर्नामेंट इंडोर गेम्स के अंतर्गत आता है इसमें काफी बड़े मैदान की जरूरत नहीं पड़ती है और यह दिमाग को तेज एवं ताजा तरीन रखने में काफी मदद करता है. इसे भी पढ़ें : निरसा">https://lagatar.in/nirsa-jhakoshryu-and-ncp-held-talks-with-the-management-regarding-their-demands/">निरसा

: झाकोश्रयू व राकांपा ने मांगों को लेकर प्रबंधन से की वार्ता
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक यह खेल काफी लोकप्रिय है सभी लोग काफी मजे के साथ यह खेल खेलते हैं. इस मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सत्यजीत सीट, बादल गिरी, महासचिव मोइनुद्दीन, भुजंग भूषण मन्ना, विजय सीट सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही