Search

 
 
 

किरीबुरू : खदान के तीन सेवानिवृत्त कर्मियों को सीजीएम के नेतृत्व में दी गई भव्य विदाई

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरू खादान के 3 सेलकर्मी अब्दुल अलीम (वरीय इलेक्ट्रीशियन), ब्रज मोहन मोहन्ता (फोरमैन) एवं अमृत जोजो (वरीय टीसीओ) के सेवानिवृत्त की पूर्व संध्या पर समारोह आयोजित कर विदाई दी गई. तीनों सेलकर्मी 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे, लेकिन रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से एक दिन पूर्व शनिवार को एचआरडीसी (हिल्टॉप) में किरीबुरू के सीजीएम कमलेश राय के नेतृत्व में विशेष विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान सीजीएम कमलेश राय ने तीनों सेलकर्मियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र, डीनर सेट आदि उपहार देकर सम्मानित किये. इसे भी पढ़ें : जमुआ:">https://lagatar.in/jamua-hemant-government-is-responsible-for-the-chaotic-situation-in-jharkhand-babulal/">जमुआ:

झारखण्ड में अराजक स्थिति के लिए हेमंत सरकार जिम्मेवार : बाबूलाल

सीजीएम ने कर्मियों के बेहतर भविष्य की कामना की

[caption id="attachment_623731" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Kiriburu-Bidai-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ग्रुप फोटो में किरीबुरू खदान के सभी कर्मी.[/caption] उन्होंने कहा कि आपने लगभग 30 वर्षों से भी अधिक का बहुमूल्य समय किरीबुरू खदान का बेहतर उत्पादन व सेल की उन्नति में दिया है. इसके लिए सेल प्रबंधन कृतज्ञ है. विकट परिस्थिति में भी कठोर परिश्रम से आम खदान को निरंतर ऊंचाईयों पर ले जाने का काम किया. हम सभी आप तीनों की बेहतर स्वास्थ्य, सुखमय जीवन व बेहतर भविष्य की कामना करते हैं. इस दौरान उप महाप्रबंधक एके विश्वास, प्रबंधक रोहित टोप्पो, सहायक प्रबंधक अजय शंकर मिश्रा, अक्षय कुमार, विजय गुप्ता आदि के अलावे तीनों सेवानिवृत्त सेलकर्मियों के परिजन मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही