- करोड़ों का नुकसान के लिये जिम्मेदार कौन!
: सड़क हादसे में महिला की मौत, सड़क जाम
alt="" width="600" height="400" /> इससे वह विभिन्न प्रकार के रोजगार से जुड़ स्वावलम्बी या आत्म निर्भर बन सकें. उल्लेखनीय है कि सारंडा में प्रतिवर्ष करोड़ों रूपये के वनोत्पाद उचित बाजार नहीं मिलने अथवा रोजगार मुलक प्रशिक्षण या जानकारी के अभाव में नष्ट हो जा रहे हैं. उदाहरण के तौर पर आम, कटहल, इमली, महुआ, चिरौंजी, बेर, तेंदू, साल पत्ता, लाह, धूना, महुआ बीज, साल बीज, शहद आदि. अनेक ऐसे वनोत्पाद है जिसका सरकारी स्तर पर वन विभाग सारंडा के विभिन्न क्षेत्रों में क्रय-विक्रय केन्द्र खोल दे तो न सिर्फ सरकार को राजस्व प्राप्त होगा, बल्कि सारंडा के ग्रामीणों को भी रोजगार मिलना प्रारम्भ हो जायेगा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-baha-bonga-festival-celebrated-in-kherwal-dishom-jahergad-chengjoda/">घाटशिला
: खेरवाल दिशोम जाहेरगाड़ चेंगजोड़ा में मनाया गया बाहा बोंगा पर्व इसके अलावे ग्रामीणों को आम, कटहल, निंबू आदि का आचार बनाने, पके आम का अमावट बनाने आदि वन अधारित उत्पादों से जुड़ी प्रशिक्षण देकर सारंडा के तमाम गाँवों को कुटीर उद्योग से जोड़ा जा सकता है. इन आचारों व प्रोड्क्टों की सरकारी ब्रांडिंग कर बेचने के लिये बाजार उपलब्ध करा दिया जाये तो सारंडा के हजारों लोगों को प्रतिवर्ष करोड़ों रूपये का लाभ उपलब्ध कराया जा सकता है. इससे वनों की कटाई पर भी अंकुश लगेगा. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-after-playing-with-colors-on-holi-two-youths-drowned-when-they-went-to-take-bath-in-the-pond/">गोड्डा
: होली पर रंग खेलने के बाद तालाब में नहाने गए दो युवक डूबे सबसे खराब स्थिति सारंडा में बहुतायत तादाद में पाया जाने वाला कटहल के साथ है. पूरे भारत में कटहल प्रति किलों 50 से 150 रूपये तक बिकता है. लेकिन सारंडा में इसका कोई मोल नहीं है. करोड़ों रुपये का कटहल ग्रामीणों के पेड़ पर हीं सड़ जाते अथवा पककर जमीन पर गिर जाते हैं. यह कटहल ग्रामीणों के लिये परेशानी का कारण व जानलेवा भी साबित होते हैं. क्योंकि कटहल खाने के चक्कर में हाथियों का समूह गांवों में आ पहुंचता है, जिससे हाथियों व ग्रामीणों में टकराव बढ़ती है. हाथी ग्रामीणों के घरों को भी तोड़ डालते एवं लोगों को भी मौत के घाट उतार देते हैं. हाथी का प्यारा भोजन में से एक कटहल भी है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-two-including-former-congress-leader-shot-dead-in-chainpur/">पलामू
: चैनपुर में गोली मारकर पूर्व कांग्रेस नेता समेत दो की हत्या सारंडा पीढ़ के मानकी लागुडा़ देवगम ने बताया की सारंडा की चिरौंजी को स्थानीय व बाहरी व्यापारी ग्रामीणों से एक डब्बा चिरौंजी के बदले 13-15 डब्बा घटिया स्तर का चावल देकर खरीद उन्हें सात सौ से हजार रूपये किलो तक बेचेते हैं. यहीं हाल महुआ, इमली, लाह, धूना, श्याली, साल व तेंदू पता आदि के साथ भी हो रहा है. जिसका उचित मूल्य सारंडा के लोगों को नहीं मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-food-delivery-boy-assaulted-and-robbed-in-golmuri/">जमशेदपुर
: गोलमुरी में फूड डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट कर लूट उन्होंने कहा कि सरकार अथवा वन विभाग सारंडा के थलकोबाद, दिघा, मनोहरपुर, छोटानागरा, रोवाम आदि स्थानों पर इन वनोत्पादों को खरीदने के लिये सरकारी दुकान खोल दे एवं उत्पादों की कीमत निर्धारित कर दे तो सारंडा के लोगों की आर्थिक स्थिति में व्यापक सुधार आयेगी और लोगों को रोजगार मिल जायेगा. उन्होंने कहा कि यह हमारे व सरकार के लिये दुर्भाग्य की बात है कि जिस झाड़-जंगल के नाम पर झारखंड राज्य बना उसी जंगल के उत्पादों को ब्रांडिंग कर खरीद-बिक्री के लिये सरकार के पास कोई योजना नहीं है, जिससे पूरे झारखंड में करोड़ों रूपये का वनोत्पाद जंगल में ही नष्ट हो जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : अग्रिम">https://lagatar.in/was-in-front-row-yet-party-canceled-my-ticket-rajdhani-yadav/">अग्रिम
पंक्ति में था, फिर भी पार्टी ने काट दिया मेरा टिकट: राजधनी यादव
नोवामुंडी : पेट्रोल टैंकर के चपेट में आने से 55 वर्षीय वृद्ध हुआ घायल
alt="" width="600" height="400" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : मंलवार देर रात को जगन्नाथपुर मुख्य चौक पर एक पेट्रोल टैंकर के चपेट में आने से 55 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार नोवामुंडी निवासी मोहन दास पान नोवामुंडी से जगन्नाथपुर के उरांवसाइ किसी काम से जा रहे थे.वही पेट्रोल टैंकर चाईबासा से जगन्नाथपुर रश्मि पेट्रोल पंप जा रहा था. तभी जगन्नाथपुर मुख्य चौक पहुंचने के क्रम में अनियंत्रित होकर नोवामुंडी से आ रहे मोहन दास पान के दाहिने पैर पर टैंकर का आगे चक्का चढ़ गया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-working-timings-in-civil-court-will-change-from-monday/">रांची
: सोमवार से बदल जाएगा सिविल कोर्ट में कामकाज का समय इससे मोहन दास पान का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मोहन दास पान को जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हे प्राथमिक उपचार किया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वही टैंकर एवं चालक को जगन्नाथपुर थाने में लाया गया. इस दुर्घटना में मोहन दास पान का दाहिना पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment