की उड़ान शुरू, लक्ष्य निर्धारित पढ़ाई का सुखद नतीजा
स्कूल के टॉपर छात्रों की सूची
[caption id="attachment_635693" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="200" /> 12वीं साइंस के टॉपर आदित्य कुमार गुप्ता की तस्वीर है.[/caption] नयी सूची के अनुसार 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रेम एसआर ने 96.4 फीसदी अंक लाकर विद्यालय में टॉप किया हैं. दूसरे स्थान पर मनीषा कुमारी 94.4 फीसदी एवं तीसरे स्थान पर आदित्य 94 फीसदी अंक के साथ रहे. 12वीं विज्ञान संकाय में आदित्य कुमार गुप्ता (90.8 फीसदी), शुभम कुमार (90 फीसदी), कुमारी स्नेहा (86.8 फीसदी) अंक के साथ क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे. कॉमर्स संकाय में गौतम बारीक (85.2 फीसदी), रूमान अहमद (83.8 फीसदी), जैस्मिन सैंड्रिया (81.8 फीसदी) तथा आर्ट्स संकाय में शैलीसेन गुप्ता (90 फीसदी), अनुभव कुमार गुप्ता (80 फीसदी), तरूश्री करुवा (76.2 फीसदी) के साथ क्रमशः विद्यालय के टॉपर रहे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-despite-the-stay-of-forum-india-jyada-will-continue-the-process-of-land-allotment/">आदित्यपुर
: फोरम इंडिया को स्टे के बावजूद जियाडा जारी रखेगी जमीन आवंटन की प्रक्रिया
प्राचार्या ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
[caption id="attachment_635690" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="200" /> केवी मेघाहातुबुरु की प्राचार्या ईरा तिर्की संदेश देती हुई.[/caption] विद्यालय की प्राचार्या ईरा तिर्की ने कहा कि सत्र 2022-23 के लिए उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणाम साझा करने पर गर्व और प्रसन्नता हो रही है. विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों की कड़ी मेहनत ने इसे संभव बनाया. यह हमारे वर्तमान बोर्ड के छात्रों को नए कीर्तिमान स्थापित करने, कठिन शैक्षणिक मानकों को बढ़ाने एवं सभी को साथ लेकर काम करने हेतु प्रोत्साहित करेगा. यह महत्वपूर्ण है कि हम सभी एक टीम के रूप में ऐसे ही एक साथ मिलकर काम करें. केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता स्थापित करने एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. आप सभी को पुनः कोटिशः बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करती हूं. इसे भी पढ़ें :बहन">https://lagatar.in/priyanka-chopra-arrives-in-delhi-to-attend-sister-parineetis-engagement-video-goes-viral/">बहन
परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा पहुंची दिल्ली, वीडियो हुआ वायरल [wpse_comments_template]

Leave a Comment