Search

 
 
 

Kiriburu : सारंडा क्षेत्र में बीती रात से भारी वर्षा से जन-जीवन प्रभावित

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु-मेघाहातुबुरु, सारंडा आदि तमाम क्षेत्रों में 31 जुलाई की रात से जारी निरंतर मूसलाधार वर्षा से जन-जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है. मध्य रात्रि लगभग आधा घंटा तक बादलों के गरजते रहे. बादलों के गरजने और बिजली चमकने से आसमान से तेज रोशनी के साथ आ रही तेज आवाज ने पूरे शहरवाशियों को डरा दिया था. बारिश से स्कूली बच्चे भी परेशान हैं. सुबह उन्हें स्कूल जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई बच्चे स्कूल नहीं जा पाये तो कई भीगकर भी स्कूल गये. भारी वर्षा के कारण सेल के कई आवासों में छत से पानी घर के अंदर घुसने की सूचना मिली है. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-naib-subedar-vishwanath-pandey-a-1971-war-hero-merged-into-panchatatva/">Jamshedpur

: 1971 के युद्ध वीर रहे नायब सूबेदार विश्वनाथ पांडे पंचतत्व में विलीन
दूसरी तरफ इस बारिश से सारंडा के किसानों को भारी राहत पहुंची है. जामकुंडिया के मुंडा कुशु देवगम ने एक दिन पहले ही कहा था कि वर्षा नहीं होने से धान की रोपाई नहीं हो पा रही है. पानी के अभाव में खेतों की मिट्टी को रोपाई हेतु कीचड़ में तब्दील नहीं किया जा सका है, लेकिन इस बारिश से किसानों को लाभ पहुंचेगा. इसे भी पढ़ें :  रांची">https://lagatar.in/ranchi-doctor-duped-of-rs-30-lakh-cyber-criminals-carried-out-the-crime-by-digital-arrest/">रांची

: डॉक्टर से 30 लाख की ठगी, डिजिटल अरेस्ट कर साइबर अपराधियों ने दिया घटना का अंजाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही