Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मार्च से 31 मार्च तक होंगे कई कार्यक्रम

Advertisement
Advertisement
  • सेल, मेघाहातुबुरु प्रबंधन और महिला समिति कर रहे हैं आयोजन
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन एवं मेघाहातुबुरु महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन भव्य तरीके से किया जायेगा. महिला दिवस के अवसर पर आगामी 8 मार्च से 31 मार्च तक महिलाओं के बीच, खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित किये जायेंगे. प्रतियोगिताओं का आयोजन- 8 मार्च की शाम 5 बजे सामुदायिक भवन मेघाहातुबुरु में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्घाटन. 10 मार्च को दोपहर 3 बजे से मेघाहातुबुरु मैदान में बास्केट बॉल थ्रो, चम्मच-गोली रेस, थ्री लेग रन, 100 मीटर दौड़, हॉकी बॉल थ्रो, शॉर्ट पुट थ्रो, म्यूजिकल रन. 11 मार्च की शाम 3 बजे से कैरम सिंगल, 12 मार्च को कैरम डबल, 13 मार्च को बैडमिंटन डबल. 14 मार्च को बैडमिंटन सिंगल. 15 मार्च की शाम 4 बजे से अल्पना, 16 मार्च को पकवान (पनीर आधारित) एवं मिठाई (चावल-नारियल आधारित) प्रतियोगिता. 17 मार्च को अंताक्षरी एवं 18 मार्च को रंगोली. 19 मार्च को सोलो एवं समूह डांस. 20 मार्च को फैंसी ड्रेस. 21 मार्च को फन गेम एवं वन मिनट गेम. 31 मार्च की शाम 7 बजे से विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक भवन प्रांगण में किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : अमेरिका-ब्रिटेन">https://lagatar.in/america-britain-attacked-18-positions-of-houthi-rebels-in-yemen/">अमेरिका-ब्रिटेन

ने यमन में हूती विद्रोहियों के 18 ठिकानों पर हमले किये
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं व युवतियों की उम्र कमसे कम 18 वर्ष होनी चाहिए. स्कूली बच्चे प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निर्धारित तिथि से एक दिन पहले नाम दर्ज कराना होगा. प्रतिभागी नृत्य, अंताक्षरी, पकवान और म्यूजिकल रन को छोड़कर सभी में भाग ले सकते हैं, लेकिन केवल तीन पुरस्कार दिए जाएंगे. यदि किसी प्रतियोगिता में पाँच से कम प्रतिभागी हों तो वह प्रतियोगिता रद्द की जा सकती है. प्रतियोगिता में निर्णायकों का निर्णय सर्वोपरि मान्य होगा. विशेष जानकारी हेतु वीर सिंह मुंडा (77598726711), बीरबल गुड़िया (8521718143), आरके प्रसाद (9471365012), जेडी महाराणा (74829677991), अशोक महतो (8986881262), खुर्शीद मंसूरी (9264130144) से लोग सम्पर्क कर सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही