Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : मेघाहातुबुरु के मीना बाजार बस स्टैंड पर माओवादी संगठन ने लगाया पोस्टर व बैनर

Kiriburu (Shailesh Singh) : भाकपा माओवादी नक्सली संगठन द्वारा 23 जुलाई की अहले सुबह सारंडा के सबसे सुरक्षित शहर मेघाहातुबुरु के मीना बाजार बस स्टैंड को पोस्टर व बैनरों से पाट दिया गया. उक्त बस स्टैंड में बैनर व पोस्टर के बगल में तीन बोरियों में भरे कुछ अज्ञात समान भी रखे गए हैं. लेकिन उनके अंदर क्या है वह पता नहीं चल पा रहा है. बस स्टैंड में लगाए गए बैनर व पोस्टर में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक नक्सली स्मृति सप्ताह पूरे जोश के साथ मनाने, नक्सली नेता चारू मजूमदार व कन्हाई चटर्जी को शत-शत नमन, तमाम शहीदों के अरमानों को पूरा करने, शहीदों के बलिदान को ऊंचा उठाने, क्रांतिकारी संघर्षशील एरिया में भारतीय सेना को उतारने का विरोध, ब्राह्मणीय हिन्दुत्व फासीवादी फासिस्ट भाजपा की केन्द्र सरकार को उखाड़ फेंकने आदि बातें लिखी हुई हैं. [caption id="attachment_366362" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/meghatuburu-mina-bazar-1.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> बस स्टैंड पर तीन बोरियों में रखा गया अज्ञात सामान.[/caption] [caption id="attachment_366363" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/meghatuburu-mina-bazar-bus-stand.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> नक्सलियों द्वारा लगाया गया पोस्टर.[/caption] इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-the-karo-river-which-gives-life-to-the-villagers-of-dozens-of-villages-is-being-polluted-by-the-red-water-of-the-guava-mine/">किरीबुरु

: दर्जनों गांव के ग्रामीणों को जिंदगी देने वाली कारो नदी गुवा खदान के लाल पानी से हो रही प्रदूषित

मीना बाजार बस स्टैंड नक्सलियों के लिए एक प्रकार का नोटिस बोर्ड

उल्लेखनीय है कि मेघाहातुबुरु का मीना बाजार बस स्टैंड शेड वर्षों से नक्सलियों का एक प्रकार से नोटिस बोर्ड हो गया है. यह बस स्टैंड सारंडा जंगल से बिल्कुल सटा होने के कारण नक्सली जंगल रास्ते पैदल आकर रात में पोस्टर-बैनर लगाकर आसानी से चलते बनते हैं. हालांकि घटना की खबर पाकर पुलिस सारे बैनर-पोस्टर को अहले सुबह ही उठाकर ले गई. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-water-tower-damaged-in-dhaudanga-for-two-months-quenching-thirst-with-skin-water/">गालूडीह

: धौडांगा में दो माह से जलमीनार खराब, खाल के पानी से सबर बुझा रहे प्यास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही