Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : छोटानागरा गांव में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के छोटानागरा गांव स्थित दुर्गापूजा मंडप में मुंडा बिनोद बारीक की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा कमिटी की एक बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में हर्षोउल्लास के साथ दुर्गापूजा बनाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान दुर्गापूजा के लिये एक कमेटी का भी गठन किया गया. कमेटी के अध्यक्ष सुशेन गोप, उपाध्यक्ष अरुण दास, सचिव श्रीकांत गोप, उप सचिव वीरेन्द्र साव, संगठन सचिव कानुराम मुंडा एंव बिनोद बारीक, सहायक संगठन सचिव राजेश सांडिल एंव विरंची गोप, संगठन मंत्री राजकुमार खंडाईत एंव अमित दास, कोषाध्यक्ष अभिनाश खंडाईत, उप कोषाध्यक्ष पंकज कुमार दास को सर्वसम्मति से चुना गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-west-singhbhum-photographers-association-celebrated-world-photography-day/">जमशेदपुर

: सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 12वीं तक के बच्चों का निःशुल्क बनेगा जाति प्रमाण पत्र
बैठक में सुशेन गोप ने कहा कि सारंडा जैसे सुदूरवर्ती गांवों में हमारे लिये मनोरंजन आदि की कोई व्यवस्था या सुविधा नहीं है. कोरोना महामारी ने हम सबों की खुशिया पहले ही छीन रखी है. लेकिन अब हमारे बीच परिवार के साथ खुशियां मनाने हेतु हमारा धार्मिक पर्व दुर्गापूजा आ रहा है. इसे हम हर्षोउल्लास व आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ परिवार और समाज के साथ मिलकर मनाएंगे. इस बैठक में मानस गोप, तरुण दास, मान सिंह चाम्पिया, राजकुमार बारीक, प्रकाश गोप, नारद गोप, दीपक गोप, कुशल गोप, अजय साव, मुंडा रोया सिद्धू, मुंडा मनचुडि़या सिद्धू आदि दर्जनों लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही