Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : 2024 लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा सारंडा मंडल कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

Kiriburu (Shailesh Singh) : भाजपा सारंडा मंडल कार्य समिति की विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष कैलाश दास की अध्यक्षता में बुधवार देर रात हुई. कार्यक्रम के प्रभारी सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य, भाजपा अनुसूचित जन-जाति मोर्चा मंगल सिंह गिलुवा, पूर्व मंत्री बड़कुवंर गागराई, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह पूर्व जीप सदस्य शंभू हाजरा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन पूर्ति आदि बैठक में उपस्थिति थे. बैठक मेघाहातुबुरु श्रमिक संघ सम्पन्न हुई. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-leader-saved-the-water-tank-kept-in-the-park-from-being-stolen/">आदित्यपुर

: भाजपा नेता ने पार्क में रखे पानी टंकी को चोरी होने से बचाया

योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर उन्हें भाजपा से जोड़ना है

बैठक में 2024 लोक सभा चुनाव के मद्देनजर केन्द्र सरकार की तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, पार्टी संगठन से तमाम वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने, बूथों को भारी तादाद में यूथों से जोड़ने का फैसला लिया गया. बड़कुवंर गागराई ने कहा कि एक रुपये में गरीबों को चावल देने की केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना का श्रेय अब झारखण्ड सरकार अपना लेबल चिपका रही है जो गलत है. इसके अलावे केन्द्र सरकार ने बैक खाता खुलवाकर लोगों का काफी कम दर पर जीवन बीमा करवाया. मृत्यु परांत लोगों के आश्रित को लाभ मिल रहा है. पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत आदि अनेक योजनाएं गरीबों को लाभ दे रही है. ऐसी तमाम योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर उन्हें भाजपा से जोड़ना है. ताकि 2024 चुनाव में अपने प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीताकर केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पुनः बेहतर सरकार बनाया जा सके. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-gamaria-domjudi-road-has-become-a-cause-of-problems-for-the-villagers/">बहरागोड़ा

: ग्रामीणों के लिए परेशानियों का कारण बनी है गामारिया-डोमजुड़ी सड़क

ये थे उपस्थित

इस दौरान संजीव राय, रवीन्द्र पाल सिंह गिल, शिव कुमार गुप्ता, मनोज सिंह, मधुसुदन तुबिड, दीपक गोच्छाईत, सुनीता सिंह, सपना यादव, अजीत कुमार सिंह, आर के प्रधान, पप्पू गौड़, राजू कैवर्त, दिनानाथ पांडेय, कोमल लोचन दास, दामोदर बारी, चंदा देवि आदि दर्जनों उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-elephants-were-chased-from-the-cowshed-at-night-came-again-in-the-morning/">चाकुलिया

: रात में गौशाला से हाथियों को खदेड़ा, सुबह होते ही फिर आ पहुंचे
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही