Search

 
 
 

किरीबुरु : खदान के कर्मचारी की बाइक घर के सामने से चोरी, प्राथमिकी दर्ज

 
Kiriburu : सेल के किरीबुरु खदान के कर्मचारी गणपत शर्मा की किरीबुरु टाउनशिप स्थित आवास संख्या- ई-37/4 के बाहर खड़ी काले व ब्लू रंग की सुपर स्पलेंडर मोटरसाइकल चोरी हो गई. बाइक का नंबर जेएच05एडब्लू-7194 है. इस संबंध में गणपत शर्मा ने किरीबुरु थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. यह घटना शनिवार की है. गणपत शर्मा ने बताया कि उनके पड़ोस की एक महिला की मौत होने के बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए कारो घाट गए थे. वहां से देर शाम लौटने के बाद बाइक को घर के बाहर खडी कर सोने चले गए. सुबह बाइक गायब थी. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-in-beur-jail-13-female-and-nine-male-prisoners-will-perform-chhath-festival-the-jail-administration-has-arranged/">पटना

: बेऊर जेल में 13 महिला और नौ पुरूष कैदी करेंगे छठ पर्व, जेल प्रशासन ने की व्यवस्था
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी चोरों ने डी-टाईप स्थित सेल अधिकारी के आवास से एक बाइक की चोरी कर ली थी, जिसे बाद में पुलिस ने सारंडा स्थित कुमडीह क्षेत्र के जंगल से लावारिस स्थिति में बरामद किया था. इसी क्षेत्र में एक सेल अधिकारी के बंद आवास का ताला तोड़ समान व आभूषणों की चोरी कर ली गई थी. इस घटना के बाद हिलटॉप में घर के सामने खड़ी एक स्कॉर्पियो का चारों चक्का खोल चोर फरार हो गए थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही