Search

 
 
 

Kiriburu : सारंडा के चुर्गी की नाबालिग युवती को भेजा बेंगलुरु

 
  • मानव तस्करी अथवा शादी करने की आशंका, परिजन परेशान
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के छोटानागरा थाना अन्तर्गत चुर्गी गांव निवासी नाबालिग युवती (13-14 वर्ष) को मानव तस्करी कर बेंगलुरु भेज दिया गया है. युवती के पिता सोमा लागुरी बेटी को सुरक्षित वापस लाने के लिये छोटानागरा थाना और गंगदा पंचायत के मुखिया से गुहार लगाई है. सोमा लागुरी ने बताया कि उनकी बेटी मनोहरपुर स्थित बालिका उच्च विद्यालय की वर्ग 9वीं की छात्रा थी. वह गांव से ही मनोहरपुर बस से प्रतिदिन पढ़ने जाती थी. बीते परीक्षा के बाद शिक्षकों के डांटने के बाद से वह स्कूल नहीं जा रही थी. 13 अगस्त को दोपहर लगभग एक बजे से वह घर से गायब है. सभी उसकी खोज करके परेशान थे. इसी बीच बेटी का फोन आया. उसने बताया कि वह पास के कुम्बिया गांव निवासी संग्राम के साथ बेंगलुरु में है. युवती के पिता ने बताया कि संग्राम पहले से शादी शुदा है. अगर वह नाबालिग बेटी की मानव तस्करी कर मजदूरी कराने अथवा शादी की नीयत से ले गया है तो दोनो ही कानूनन अपराध है. मंगलवार को बेटी के लापता होने की शिकायत करने छोटानागरा थाना गया था. वहां बताया गया कि थाना प्रभारी नहीं हैं. दो दिन बाद आने कहा है. इसके बाद मदद हेतु मुखिया राजू सांडिल के पास आये हैं. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-trainee-plane-taking-off-from-sonari-airport-missing-no-clue-found/">Jamshedpur

: सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरा ट्रेनी विमान लापता, नहीं मिल रहा सुराग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही