Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : नक्सलियों के बिछाये लैंडमाइन विस्फोट में नाबालिग घायल

Kiriburu (Shailesh Singh) : गोईलकेरा थाना अन्तर्गत कटम्बा-कुरकुटिया गांव के बीच जंगल में 24 जनवरी की दोपहर लैंड माइन विस्फोट में कटम्बा गांव निवासी नाबालिग माटा अंगारिया घायल हो गया. घटना के बाबत बताया जा रहा है कि घायल युवक अपने गांव से जंगल की पगडंडी के रास्ते गोईलकेरा बाजार जा रहा था. तभी नक्सलियों द्वारा बिछाये गये लैंडमाइन की चपेट में आ गया. लैंडमाइन विस्फोट होने की वजह से वह घायल हो गया. हालांकि उसे गंभीर चोट नहीं आई है. उसे इलाज के लिए चाईबासा लाया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के गोईलकेराटोंटो थाना क्षेत्र के जंगलों में भारी पैमाने पर नक्सलियों ने लैंडमाइनबूबी ट्रैप लगा रखे हैं. यह लैंडमाइन पुलिस व नक्सलियों को नुकसान पहुंचाने के लिये लगाया गया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-sent-seven-warrants-under-forest-act-to-chaibasa-court/">किरीबुरू

: फॉरेस्ट एक्ट के तहत सात वारंटियों को पुलिस ने भेजा चाईबासा न्यायालय
इसकी चपेट में आकर पूर्व में दो ग्रामीणों की मौत हो गई थी. कई जवान व ग्रामीणों के मवेशी घायल हो चुके हैं. पुलिस व सीआरपीएफ उक्त जंगल को नक्सलियों से मुक्त कराने हेतु निरंतर ऑपरेशन चला रही है. सारंडा में वर्षों से तैनात सीआरपीएफ की 197वीं बटालियन को भी कोल्हान जंगल में भेजा गया है, जबकि सारंडा के विभिन्न कैंपों में बोकारो से सीआरपीएफ की 26 बटालियन के जवानों को लाकर ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पश्चिम सिंहभूम के जंगलों से नक्सलियों को खदेड़ भगाने के लिए केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय के आदेश पर चाईबासा में फार्वर्ड ऑपरेटिंग बेस बनाया गया है. पुलिस नक्सलियों के कोर जोन में निरंतर घुसती जा रही है और जगह-जगह कैंप स्थापित कर जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही