Search

 
 
 

Kiriburu : जगन्नाथपुर में आदिवासी दिवस समारोह आयोजित कर विधायक सोना राम ने कोड़ा दंपती को दी चुनौती

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : मधु कोड़ा और गीता कोड़ा के भाजपा में जाने के बाद जगन्नाथपुर के विधायक सोना राम सिंकु ने आज शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस समारोह में शामिल होकर व्यक्तिगत पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. कार्यक्रम में शामिल होकर सोनाराम सिंकु अपनी लोकप्रियता का अहसास कराने, अपनी पार्टी के देश और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से अपनी ताकत का एहसास कराने में सफल रहे. सोनाराम ने इस कार्यक्रम के माध्यम से कोड़ा दंपती को भी यह बता दिया कि वह विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-four-athletes-from-jamshedpur-leave-for-sweden-to-participate-in-masters-athletic-championship/">Jamshedpur

: मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में भाग लेने जमशेदपुर के चार एथलीट स्वीडन रवाना
[caption id="attachment_930946" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Kiriburu-Adiwashi-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में शामिल लोगों की भारी भीड़.[/caption] कोड़ा दंपती के कांग्रेस से अलग होने के बाद विधायक का अपना स्वतंत्र रूप से यह पहला सफल कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम में विधानसभा के सभी पार्टी के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता के साथ साथ प्रशासन के आला अधिकारी भी शामिल थे. मानकी मुंडा और गणमान्य लोग को बिरसा मुंडा का मोमेंटम दे कर सम्मानित किया गया. आदिवासी समाज के लोग इस कार्यक्रम में काफी उत्साहित नजर आ रहे थे. सोना राम सिंकु ने अपने विरोधियों को और खास कर कोड़ा का डमी होने का अफवाह फैलाने वालों को इस कार्यक्रम को सफल बना कर चर्चाओं पर पूर्ण विराम लगा दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही