Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : नव विवाहिता की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : एक सप्ताह पूर्व नव विवाहित युवती की निर्मम हत्या कर शव को नाला किनारे झाड़ियों में फेका गया. घटना बोलानी थाना क्षेत्र का है. बोलानी के बालागोड़ा बस्ती में लाल बांध के निकट नाला में एक नव विवाहिता का शव पुलिस ने बरामद किया. मृतका की पहचान बोलानी के बिरसा क्लब निकट ढीपासाई निवासी हीरामती सिंकु के रूप में की गई है. मृतका की हत्या दुष्कर्म के बाद किये जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है. क्योंकि मृतका का शव अर्द्ध नग्न अवस्था में थी. बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर की शाम मृतका अपने मायके घर से बाहर निकली थी, किन्तु वापस नहीं लौटी. इसे भी पढ़ें : आरयू">https://lagatar.in/ru-paid-arrears-of-pensioners-worth-rs-7-81-crore-from-2006-to-2010/">आरयू

ने 2006 से 2010 तक के पेंशनर्स का एरियर 7.81 करोड़ रुपए का किया भुगतान
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-mrit-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> परिजनों द्वारा खोज बिन के बाद भी नहीं मिली. स्थानीय लोगों द्वारा हीरामती सिंकू का क्षत विक्षित और अर्धनग्न अवस्था में शव नाला में देखे जाने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया. घटना की सूचना मिलते ही बड़बिल एसडीपीओ प्रियेश रंजन छोटराय, थाना प्रभारी रामाकांत मुदूली और बोलानी थाना अधिकारी बी साहू घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. इसे भी पढ़ें : पश्चिमी">https://lagatar.in/news-from-west-singhbhum-government-and-administration-should-not-test-the-patience-of-villagers-laguda/">पश्चिमी

सिंहभूम की खबरें : सरकार व प्रशासन ग्रामीणों के धैर्य की परीक्षा नहीं ले : लागुड़ा
घटनास्थल की स्थिति और शव को देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि घटना दो दिन पहले की है एवं स्थानीय लोगों का कहना था कि हत्या पूर्व नियोजित तरीके से किया गया है. बुधवार को क्योंझर की फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच हत्या का प्रमाण इकट्ठा किया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका हीरामती सिंकु कुछ दिन पूर्व बोलानी ग्राम पंचायत निवासी रोहित चांपिया नामक एक लड़के से शादी की थी लेकिन मृतका बोलानी में अपने मायके में ही रह रही थी. बोलानी पुलिस ने मृतका के पति रोहित चांपिया को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही