Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : एमडब्लूसीसी ने फाइनल में जीत हासिल कर महिला टी-10 फ्लड लाईट क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर किया कब्जा

Kiriburu (Shailesh Singh) : महिला टी-10 फ्लड लाईट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एमडब्लूसीसी ने थंडर एकादश को चार विकेट से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया.न सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के तत्वावधान में आयोजित की गई थी महिला टी-10 फ्लड लाईट क्रिकेट प्रतियोगिता. फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुये थंडर एकादश ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 47 रन बनाया. इसमें अमृता 27 गेंद में 14 रन एवं जोंगा ने आठ गेंद पर 10 रन बनाया. जबाबी पारी खेलते हुये एमडब्लूसीसी ने सात गेंद रहते 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. इसमें पिंकी ने 15 गेंद में सर्वाधिक 9 रन बनाया. थंडर एकादश के गेंदबाजों ने वाईड व नो बॉल के रूप में 22 रन अतिरिक्त दिया जो हार का कारण बना. प्रतियोगिता की बेस्ट खिलाड़ी ओसीन केराई तथा फाइनल की बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार निरमा को दिया गया.
इसे भी पढ़ें :संबलपुर">https://lagatar.in/violence-flares-up-again-in-sambalpur-curfew-imposed-two-hours-relaxation-in-morning-and-evening/">संबलपुर

में फिर भड़की हिंसा, कर्फ्यू लगाया गया, सुबह-शाम दो घंटे की छूट

विजेता टीम को ट्रॉफी व अन्य पुरस्कार दिया गया

[caption id="attachment_609000" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/cricket-pratiyogita-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> उप विजेता को ट्रॉफी देते मुख्य अतिथि.[/caption]
विजेता व उप विजेता टीम को बतौर मुख्य अतिथि सीजीएम आरपी सेलबम एवं महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम ने ट्रॉफी व अन्य पुरस्कार दिया. महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम ने कहा कि स्पोर्ट समाज को जोड़ते हुये प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे लाने का काम करता है. यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है. महिलाओं की सभी क्षेत्र में विकास के लिये हम सीजीएम के आभारी हैं. यह सभी का सामूहिक प्रयास का नतीजा है. खिलाड़ियों को संबोधित करते हुये सीजीएम आरपी सेलबम ने कहा कि हर वर्ष महिला क्रिकेट का आयोजन कर महिलाओं को खेल से जोड़ा जायेगा. सभी के सहयोग से यह प्रतियोगिता संपन्न हो पायी. स्पोर्ट्स कमिटी के सचिव भीके सुमन ने कहा कि हमने स्पोर्ट्स कलेंडर से संबंधित खेल लगभग पूर्ण कर लिया. यह सीजीएम आर पी सेलबम के नेतृत्व व यहां के पदाधिकारी व युवाओं के सहयोग से संभव हो पाया.
इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-anti-social-elements-vandalized-the-religious-place-police-engaged-in-investigation/">बोकारो

: असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल में की तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस

ये थे उपस्थित

इस दौरान महाप्रबंधक भी के सुमन, महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम, महाप्रबंधक संजय बनर्जी, सुषमा कुमारी, अभिजीत शर्मा, जगदीश यादव, एन के विश्वास, डा0 मनोज कुमार, जिगिल सिंह, कुलदीप सिंह, प्रभात मिंज, नागेश झा, राजनारायण शर्मा, गुलशन, नागेश झा, अफताब आलम, बीरबल गुडि़या, विजय गुप्ता, शैलेश बारी, शरीफ आलम, बंटी, छोटू गुप्ता, जस्प्रित, अरविन्द लाल, हर्षित, गोलू आदि दर्जनों मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-new-police-station-building-will-be-inaugurated-on-april-23/">आदित्यपुर

: 23 अप्रैल को नए थाना भवन का होगा उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही