Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : नक्सलियों ने संगठन का 18वां स्थापना दिवस मनाने का किया आह्वान

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : भाकपा माओवादी नक्सलियों ने पार्टी संगठन का 18वां स्थापना दिवस 21 से 27 सितम्बर तक हर्षोल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया है. भाकपा माओवादियों ने पोस्टर जारी कर कहा है कि 44 लेबर कानूनों को पूंजीपतियों के हित में और मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड में बदलने के विरोध में मजदूर किसान एकताबद्ध हो आन्दोलन करें. नई शिक्षा नीति "नई बोतल पुरानी शराब" है. सरकार सर्वसुलभ, मुफ्त, समान और रोजगारोन्मुख शिक्षा की व्यवस्था करे. केन्द्र के “वन संरक्षण कानून 2022" के खिलाफ जल-जंगल-जमीन पर जनता का अधिकार कायम करने के लिए जन आन्दोलन तेज करें. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Kiriburu-Poster-1.jpg"

alt="" width="1080" height="743" /> इसे भी पढ़ें : 1932">https://lagatar.in/if-you-want-to-implement-1932-then-challenge-the-decision-of-the-5-judge-bench-of-the-high-court-hemant-saryu/">1932

लागू करना चाहते हैं तो हाईकोर्ट के 5 जजों की बेंच के फैसले को चुनौती दें हेमंत: सरयू
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Kiriburu-Poster-2.jpg"

alt="" width="1080" height="753" /> 21 से 27 सितम्बर 2022 तक पार्टी स्थापना की 18वीं वर्षगांठ पूरे क्रांतिकारी जोश व हर्षोल्लास के साथ मनाएं और सफल करें. दण्डकारण्य में ड्रोन हमलों, बिहार- झारखंड में मोर्टार और रॉकेट लांचर से अंधाधुंध गोलाबारी का विरोध करें. पार्टी की 18वीं वर्षगांठ के अवसर पर हमारी पार्टी के संस्थापक नेता, शिक्षक और भारतीय क्रांति के पथ प्रदर्शक चारू मजुमदार और कन्हाई चटर्जी को शत्-शत् लाल सलाम, आदि दर्जनों स्लोगन लिखे गये हैं. इन पोस्टरों व बैनरों को नक्सली विभिन्न क्षेत्रों में लगाना प्रारम्भ कर चुके हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही