- नई दिल्ली में एनजेसीएस की बैठक में 100% की बढ़ोतरी पर बनी सहमति
: बेटी का जन्मदिन मना कर मां ने लगाई ली फांसी भारतीय इस्पात मजदूर महासंघ (बीएमएस) के मिडिया प्रभारी सह कोषाध्यक्ष संतोष कुमार पंडा ने बताया कि एनजेसीएस की बैठक में पिछली रिवीजन से 100 फीसदी बढ़ोतरी पर सेल प्रबंधन से सहमति बन गई है. एडब्ल्यूए की राशि तय होने के साथ ही नाइट शिफ्ट एलाउंस और ग्रुप इंश्योरेंस पर भी चर्चा की गई. प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि प्रत्येक यूनिट अपने-अपना स्तर पर इएसआई एवं सेफ्टी वेलफेयर इंश्योरेंस लागू करेगी. उन्होंने बताया की वर्ष 2009 में पहली बार ठेका मजदूरों को 1000 रुपए एडब्ल्यूए की राशि मंजूर की गई थी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/dirty-water-business-in-jharkhand-guidelines-are-so-so-water-plant-operators-are-earning-lakhs/">झारखंड
में पानी का चोखा धंधा, गाइडलाइन की ऐसी-तैसी, लाखों कमा रहे वाटर प्लांट संचालक बाद में 2014 में माइंस के मजदूरों के लिए इस राशि में 1300 रुपया बढ़ोतरी कर 2300 रूपये की गई थी. एनजेसीएस सब कमेटी की बैठक में बीएमएस के उद्योग प्रभारी (स्टील एंड कोल) देवेंद्र कुमार पांडेय ने 2014 में हुई बढ़ोतरी राशि का 100 फीसदी बढ़ोतरी करने का लगातार दबाव सेल प्रबंधन पर बनाये रखा. पिछले बैठक में प्रबंधन 25 फीसदी बढ़ोतरी करने की अपनी सहमति जताई थी. लेकिन इस पर भारतीय मजदूर संघ ने कड़ा विरोध जताते हुए प्रबंधन की पेशकश को ठुकराया था. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/los-ras-budget-session-discussion-on-the-construction-of-ram-temple-and-the-life-consecration-of-ramlala/">बजट
सत्र : लोस-रास में राम मंदिर निर्माण व रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर होगी चर्चा इस बार की बैठक में भारतीय मजदूर संघ ने लगातार दबाव बनाए रखा एवं पिछले रिवीजन में तय की गई राशि का 100 फीसदी बढ़ोतरी के साथ ठेका मजदूरों की एडब्लूए फाइनल की गई. सभी ट्रेड यूनियन ने सर्व सहमति से इसे समर्थन किया. अब सेल की झारखंड एवं ओडि़सा ग्रुप ऑफ माइंस में ठेका मजदूरों को पहले मिलने वाली एडब्लूए का पैसा 2300 रुपये से बढ़कर अब हर महीने 3700 रूपये मूल वेतन के अतिरिक्त मिलेगा. श्री पंडा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ मिनिमम वेजेस नहीं लिविंग वेजेस के लिए अपनी लड़ाई जारी रखा है. इसके लिये हम प्रबंधन पर लगातार दबाव बनाते रहेंगे. अन्य लंबित मुद्दों के ऊपर आगे चर्चा जारी रहेगी. मजदूरों को मिलने वाली एडब्ल्यूए की राशि में वृद्धि सुखद है. इसे भी पढ़ें : वैलेंटाइन">https://lagatar.in/valentine-week-express-your-love-to-your-partner-by-giving-them-a-teddy/">वैलेंटाइन
वीक : टेडी देकर अपने पार्टनर से करें प्यार का इजहार, हर रंग का खास महत्व सेल की अन्य स्टील प्लांट एवं यूनिट्स में ठेका मजदूरों को नई अधिकतम बढ़ोतरी के साथ तय की गई एडब्लूए की राशि निम्न है. बीएसपी-3700, डीएसपी-2600, आरएसपी-4100, बीएसएल-4100, आईएसपी-3300, एएसपी-2600, एसएसपी-3300, भीआईएसपी-3700, सीएफपी-2800, एसआरयू-4100, सीडी-3700, सीसीएसओ-3300, सीएमओ(टी एंड एस)-3300, आरडीसीआईएस-3300, सीईटी-3300, एमटीआई-3300, जीडी एंड एसजीडब्लू-3300, इएमडी-3300, सीओ-3050, झारखण्ड एवं ओडि़सा खान समूह -3700 रूपये मार्च से मिलेगा. [wpse_comments_template]
Leave a Comment