Search

 
 
 

Kiriburu : सेल, मेघाहातुबुरु के क्वार्टरों से अवैध कब्जा हटाने का नोटिस, मची खलबली

 
Kiriburu (Shailesh Singh) :  सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के प्रशासनिक व कार्मिक विभाग ने अपने टाउनशिप स्थित ए-टाइप के लगभग 150 क्वार्टरों (आवास) पर से इन्क्रोचमेंट हटाने के लिए नोटिस जारी किया है. इन आवासों पर अवैध कब्जा कर वर्षों से रह रहे गैर सेलकर्मियों व बाहरी लोगों को जारी नोटिस में कहा गया है कि 15 दिनों के अंदर सेल के आवास से अपना अवैध कब्जा हटा लें. अन्यथा सभी के खिलाफ विभागीय व कानूनी कार्यवाही की जायेगी. प्रबंधन के इस नोटिस से सैकड़ों परिवारों में हड़कम्प मच गया है. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-angry-villagers-blocked-itagarh-bridge-due-to-lack-of-access-road/">Adityapur

  : पहुंच पथ नहीं बनने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया ईटागढ़ पुल जाम
उल्लेखनीय है कि सेल की मेघाहातुबुरु एवं किरीबुरु प्रबंधन के सैकड़ों आवासों पर वर्षों से गैर सेलकर्मियों का कब्जा है. अनेकों बार प्रबंधन ने अवैध कब्जा हटाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. हर बार राजनीतिक मुद्दा बनता रहा. कई बार बीच का रास्ता निकाल एक न्यूनतम भाड़ा तय कर गैर सेलकर्मी को खाली आवास आवंटित करने का प्रस्ताव भी दिया जाता रहा, लेकिन प्रबंधन का जो रेट व अग्रिम राशि लोग नहीं दे पा रहे हैं. कई आवास सेल में काम करने वाले ठेका मजदूर भी इन्क्रोचमेंट कर रह रहे हैं. ऐसे लोगों को यहां रहने की कोई सुविधा भी नहीं है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-awarded-to-the-winning-children-of-little-angel-public-school/">Kiriburu

  : लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही