Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : गंगदा पंचायत को दोदारी गांव में मनाया गया पोषण माह

Kiriburu (Shailesh Singh) : गंगदा पंचायत के दोदारी गांव में 16 सितम्बर को ट्रिकल अप और सृजन फाउंडेशन के तत्वाधान में पोषण माह मनाया गया. इस दौरान पीजी ग्रुप माइक्रो इंटरप्राइजेज ग्रुप समिति का भी गठन किया गया. इस समिति के अध्यक्ष सुकुरमनी देवी, सचिव गुमी मुर्मू , कोषाध्यक्ष सेवंती सोरेन चुनी गई. पोषण माह के बाबत ट्रिकल अप की फिल्ड समन्वयक जयपाल सुरीन एंव सृजन फाउंडेशन की जोयानाज ने गर्भवती एंव सामान्य महिलाओं को क्या खाना तथा क्या नहीं खाना चाहिये ऊसकी विस्तार से जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-attempted-theft-by-breaking-the-lock-of-maa-durga-vanadevi-temple-complaint-to-police/">नोवामुंडी

: मां दुर्गा वनदेवी मंदिर का ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास, पुलिस से शिकायत
महिलाओं को साग, हरी सब्जी, दाल आदि सभी पोषक तत्वों की जानकारी दी. उन्होंने मौसम के अनुसार खानपान करने की बात कहीं. ताकि विभिन्न वजहों से महिलाओं को होने वाली शारीरिक कमजोरी व रक्त की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना नहीं पडे़. इस दौरान जेएसएलपीएस महिला ग्रुप से सुनीता देवी, श्रीमती कुमार, सुकुरमुनी देवी, गुमी मुर्मू, सेवंती सोरेन, सुमी माझी, सुमी पुरती, शान्ति सोरेन, गुरवारी केराई, शुरूमनी हांसदा, मलीन चाम्पिया, मीना सिद्धू, सोमवारी हांसदा आदि मौजूद थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही