Search

 
 
 

किरीबुरु : एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा, पतिराम माझी, प्रयाग जी के घर पुलिस ने साटा इश्तेहार

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : चाईबासा जिला पुलिस ने कई इनामी नक्सलियों के घर, बाजार और चौक-चौराहों पर इश्तेहार चिपका कर उन्हें न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है. इसमें एक करोड़ रुपये के इनामी कुख्यात नक्सली नेता मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल जी उर्फ सागर उर्फ प्रधान, टुरूकु मांझी उर्फ विवेक उर्फ करण उर्फ प्रयाग एवं पतिराम मांझी उर्फ रमेश उर्फ अनल उर्फ तूफान शामिल हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Kiriburu-Misir-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : केरल">https://lagatar.in/kerala-cm-said-rss-wants-to-make-india-a-hindu-nation-bjp-said-vijayan-patron-of-terrorists/">केरल

CM बोले, आरएसएस भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है, भाजपा बोली, विजयन आतंकवादियों के संरक्षक
इसके अलावा 25 लाख रुपये का इनामी बुधराम दा उर्फ अजय महतो उर्फ टाईगर उर्फ बासुदेव उर्फ श्रीकांत दा एवं निर्भय दा उर्फ चंचल उर्फ रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ विरसेन जी, 15 लाख रुपये का इनामी मोछू उर्फ मेहनत उर्फ विभीषण उर्फ कुम्बा मुर्मू, इस्माईल कन्डुलना के नाम शामिल हैं. गुदड़ी थाना के पुलिस पदाधिकारी मंटू कुमार ने संबंधित थानों के सहयोग से उनके गांव स्थित घर व चौक-चौराहे पर इश्तेहार चस्पा किया है. सभी नक्सलियों को 23 मार्च तक चाईबासा न्यायालय में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही