Search

 
 
 

किरीबुरू : डिफॉल्टर कंपनी को सड़क निर्माण का कार्य आवंटित करने का विरोध

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : डिफॉल्टर कंपनी आरोहन बिर्ल्डस प्राईवेट लिमिटेड को गलत तरीके से जोजोकोबीर से राईका तक लगभग 20 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण का कार्य आवंटित किया गया है. इसे लेकर आस संयोजक सुशील बारला एवं पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने आपत्ति जताई है. दोनों ने मुख्य सचिव को पत्र लिख मामले की जांच किए जाने की मांग की है. सुशील बारला एवं मंगल सिंह बोबोंगा ने बताया कि संवेदक आरोहन बिर्ल्डस प्राईवेट लिमिटेड के प्रोपराईटर अशोक प्रधान हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-haryana-police-arrested-two-thugs-from-jugsalai/">जमशेदपुर

: जुगसलाई से हरियाणा पुलिस ने दो ठगों को किया गिरफ्तार

घटिया निर्माण करने का है आरोप

इस कंपनी पर सारंडा की कुमडीह से कोलायबुरु, किरीबुरू बंकर से करमपदा होते भनगांव तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना समेत ग्रामीण विकास विभाग एवं विशेष प्रमंडल की अनेक योजनाओं को अपूर्ण छोड़े जाने व घटिया निर्माण करने का आरोप लगा है. उसके बावजूद पैकेज नं0-JHP-3 22 2023 WSM-II पीडब्ल्यूडी वर्क्स डिविजन चाईबासा द्वारा इस कंपनी को कार्य आवंटित की गई है. नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत जोजोकोचर से राईका तक 19.60 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण हेतु आरोहन बिर्ल्डस ने शिलान्यास कराया है, जो जांच का विषय है. उन्होंने मुख्य सचिव से सारंडा की उक्त दोनों सड़कें समेत अन्य सड़कों की स्थिति की जांच कराने की भी मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही