Search

 
 
 

किरीबुरू : टाटा स्टील में बाहरी ठेका श्रमिकों से काम कराने का विरोध

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : टाटा स्टील में कार्यरत बाहरी ठेका मजदूरों को हटाकर स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर गुरुवार को आजसू से संबद्ध अखिल भारतीय श्रमिक संघ ने प्रदर्शन किया. संघ के प्रखंड अध्यक्ष वीर भद्र करुवा के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता टाटा स्टील महाप्रबंधक के कार्यालय पहुंचे और एक मांग पत्र सौंपा. उक्त मांग पत्र जीएम प्रतिनिधि हेड एडमिनिस्ट्रेशन दीपक श्रीवास्तव को सौंपा गया. प्रदर्शन करने पहुंचे ग्रामीणों की भीड़ सबसे पहले डीबीसी चौक पर जमा हुई. यहां से सभी हाथों में आजसू पार्टी के बैनर-झंडे व पारंपरिक हथियार के साथ नारेबाजी करते हुए महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे. इसे भी पढ़ें : Tata">https://lagatar.in/tata-steel-tata-steel-signs-business-cooperation-agreement-with-abgm/">Tata

Steel : टाटा स्टील ने एबीजीएम के साथ किया व्यापार सहयोग समझौता

कमीशनखोरी का लगाया आरोप

महाप्रबंधक के नाम सौंपे गये मांग पत्र में बताया गया है कि टाटा स्टील के लिए ठेका कंपनी के रूप में टीपीएल, लीडिंग, आरएमपी, पाशा आदि कंपनिया काम कर रही है. बाहरी ठेका कंपनी बिहार, बंगाल और ओडिशा से 90 फीसद मजदूरों को लकार यहां काम करवा रही है. जबकि 10 फीसद ही स्थानीय लोगों को इसमें रोजगार दिया जा रहा है. इसे स्थानीय बेरोजगार पलायन करने पर मजबूर हैं. लोक सुनवाई के दौरान खुले मंच से झारखंड सरकार के निर्देश पर स्थानीय को 75 फीसदी रोजगार देने का वादा किया गया था लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. इस संबंध में वीर भद्र करुवा ने बताया कि स्थानीय मजदूरों को कोई न कोई बहाना बनाकर छांट दिया जाता है. इसमें भी कमीशनखोरी का बोलबाला है. दस दिनों के भीतर बाहरी ठेकेदारों और बाहरी मजदूरों को नहीं हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-ajsu-party-handed-over-demand-letter-to-tata-steel-for-unemployment-and-free-treatment-in-hospital/">नोवामुंडी

: बेरोजगारी व अस्पताल में नि:शुल्क इलाज के लिए आजसू पार्टी ने टाटा स्टील को सौंपा मांग पत्र

प्रदर्शन में काफी संख्या में महिला पुरुष हुए शामिल

प्रदर्शन के दौरान आजसू विधान सभा प्रभारी मंगल सुरेन, अखिल झारखण्ड श्रमिक संघ के कोल्हान प्रभारी राजू सांडिल, आजसू जिलाध्यक्ष सुजीत गिरी, अखिल झारखण्ड श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष मोहनलाल चौबे, आजसू जिला सचिव राकेश राउत, प्रखंड अध्यक्ष सन्नी लोहार, माइकल तिरिया, अभिमन्यु पान, अरुण करूवा, महेंद्र मिंज, नंदन करूवा, अतुल नायक, श्यामसुंदर गोप समेत पुरुष व महिलाएं मौजूद थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही