Search

Kiriburu : बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा मुख्य उद्देश्य - सुनीता राय

Kiriburu (Shailesh Singh) :   अधिशासी महिला समिति, किरीबुरु ने अध्यक्ष सुनीता राय के नेतृत्व में 5 अक्टूबर को ऑफिसर्स क्लब किरीबुरु में सम्मान समारोह का आयोजन किया. इसमें सेल द्वारा संचालित सारंडा सुवन छात्रावास में रहकर पढ़ने वाले सारंडा के गरीब बच्चों के बीच सामग्रियों का वितरण किया गया. इस दौरान बच्चों को जूता, कपड़ा एवं मिठाइयों का पैकेट दिया गया. सुनीता राय ने कहा कि महिला समिति, किरीबुरु की महिलाएं आपसी सहयोग से एक फंड संग्रह करती हैं. इस पैसा का इस्तेमाल गरीब बच्चों के शैक्षणिक सहयोग के अलावे समाज के जरुरतमंदों के विकास आदि कार्यों पर प्रतिवर्ष खर्च करती हैं. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-church-introduces-love-peace-and-service-joba-majhi/">Chakradharpur

: चर्च से प्रेम, शांति और सेवा का परिचय होता है – जोबा माझी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/29-new.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा मुख्य उद्देश्य है. आज बच्चों को यह उपहार देकर महिलाएं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही हैं. ये बच्चे अपने माता-पिता से दूर रहकर यहां पढ़ते हैं. दुर्गापूजा का त्योहार है, जिसमें इन बच्चों को भी नये वस्त्र व जूता आदि पहनने की इच्छा रहती है. इस कार्यक्रम में महिला समिति की सचिव स्वागता लोहार, संयुक्त सचिव इप्सिता सेठी एवं विभा कुमारी, सांस्कृतिक सचिव चन्द्र मल्लिका बनवारी, रंजना कुमार, भवानी दास (कोषाध्यक्ष), प्रीति मिश्रा, स्वेता रानी, रश्मि पंडा, एकता शर्मा, बी बासा आदि दर्जनों सदस्य मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें :  पलामू:">https://lagatar.in/shashibhushan-laid-the-foundation-stone-of-22-schemes/">पलामू:

डॉ शशिभूषण ने किया 22 योजनाओं का शिलान्यास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//