Search

किरीबुरू : मेघाहातुबुरु में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, लोग परेशान

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल नगरी किरीबुरू-मेघाहातुबुरू टाउनशिप में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. प्रतिवर्ष लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद शहर में मच्छरों का प्रकोप निरंतर बढ़ रहा है. उल्लेखनीय है कि सारंडा पहले से मलेरिया प्रभावित जोन की श्रेणी में आता है. सेलकर्मी मलेरिया से ग्रसित नहीं हों इसके लिए सेल प्रबंधन ने मलेरिया व मच्छरों के प्रकोप को शून्य करने के लिए लाखों रूपये खर्च कर शहर में फॉगिंग व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करवाती है. जिससे शहर मच्छरों से हमेशा मुक्त रहे. लेकिन यह पहला अवसर है जब लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद मच्छरों पर दवाओं का असर नहीं हो रहा है. दशकों वर्षों बाद लोग मच्छरदानी व मच्छरों को मारने या भगाने से जुड़ी दवाओं का इस्तेमाल घरों में करने को बाध्य हैं. कुछ लोगों का यह भी आरोप है कि मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए अच्छी दवा का उपयोग नहीं किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-high-mast-light-is-bad-in-salbani-for-several-months/">बहरागोड़ा

: सालबनी में कई माह से खराब है हाई मास्ट लाइट
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp