Kiriburu (Shailesh Singh) : बढ़ते तापमान व गर्मी के मद्देनजर सरकारी आदेशानुसार 20 अप्रैल से केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु के स्कूल की छुट्टी के समय में परिवर्तन कर दिया गया है. अब उक्त विद्यालय के प्राइमरी सेक्शन की क्लास सुबह 7 से दोपहर 11 बजे तक तथा सेकेंडरी सेक्शन की क्लास दोपहर 12 बजे तक चलेगी. पहले की तुलना में अब एक से लेकर दो घंटे पहले छुट्टी होगी. हालांकि सरकार ने समय में परिवर्तन का आदेश मंगलवार को ही जारी कर दिया था जो बुधवार से प्रभावी हो गया है. लेकिन विद्यालय प्रबंधन ने देर से सूचना जारी की. इसलिए गुरुवार से स्कूल के समय में परिवर्तन किया गया है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-shutdown-of-student-organization-remained-effective-market-remained-completely-closed/">चाईबासा
: छात्र संगठन का बंद रहा असरदार, बाजार पूरी तरह से रहे बंद
: केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने डीसी ऑफिस के समक्ष दिया धरना [wpse_comments_template]
: छात्र संगठन का बंद रहा असरदार, बाजार पूरी तरह से रहे बंद
शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा
किरीबुरू-मेघाहातुबुरु शहर को मिनी शिमला अथवा कश्मीर कहा जाता है. लेकिन अब यहां भी गर्मी पड़ने लगी है. बुधवार को किरीबुरू का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. किरीबुरू में हल्की गर्मी बढ़ने के साथ हीं दोपहर में लगभग प्रतिदिन वर्षा होती थी. जिससे गर्मी में भी लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो जाते थे. लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि अब न ही वर्षा हो रही है और ना ही तापमान स्थिर रह रहा है. यही वजह है कि धूप से बच्चों को बचाने के लिए अभिभावक गमछा का उपयोग कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congress-protest-in-front-of-dc-office-against-central-government/">जमशेदपुर: केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने डीसी ऑफिस के समक्ष दिया धरना [wpse_comments_template]
Leave a Comment