Search

 
 
 

किरीबुरू : मानव तस्करी के एक आरोपी को पुलिस ने गुड़गांव से पकड़ा, दूसरा फरार

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा स्थित छोटानागरा थाना क्षेत्र का सबसे चर्चित मानव तस्करी प्रकरण का मुख्य आरोपी अलबीस तोपनो पुलिस के हथे चढ़ गया. थाना प्रभारी उमा शंकर वर्मा ने हरियाणा के गुड़गांव से नाटकीय ढंग से उसे पकड़ कर न्यायालय में उपस्थापन के बाद जेल भेजा. अलबीस तोपनो पश्चिम सिंहभूम जिला के गुदड़ी थाना अन्तर्गत बांदु गांव निवासी दिलबर तोपनो का पुत्र है. उसके खिलाफ छोटानागरा थाना कांड सं0-05/23, 26 मार्च 2023, धारा-370/34 भादवि. के तहत प्राथमिकी दर्ज है. अलबीस को पकड़ने जब थाना प्रभारी दिल्ली गये तो वह गुड़गांव भाग गया. बहुत मुश्किल से उसे गुड़गांव से पकड़ा गया. इस कांड का एक आरोपी अभी भी फरार है. इसे भी पढ़ें :नामांकन">https://lagatar.in/find-an-alternative-way-of-nomination-ajsu/">नामांकन

का वैकल्पिक रास्ता निकालें : आजसू

दूसरे फरार आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा - थाना प्रभारी

उल्लेखनीय है कि डेढ़ वर्ष पूर्व गंगदा पंचायत के दुईया गांव के मुंडा जानुम सिंह चेरवा की नाबालिग बहन सोमवारी कुई एवं बामिया लागुरी की नाबालिग बेटी को मानव तस्करों ने गुमराह कर परिवार को बिना जानकारी दिये अपने साथ दिल्ली ले गये थे. सोमबारी कुई की तबियत दिल्ली में खराब होने के बाद मानव तस्कर उसे ट्रेन से मनोहरपुर स्टेशन छोड़ भाग गये थे. जैसे-तैसे युवती अपने घर पहुंची थी. उसकी गंभीर स्थिति को देख युवती के भाई ने मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया था. लेकिन इलाज के बाद 26 मार्च को उसकी मौत हो गई थी. इसके बाद मृतका के भाई ने मानव तस्करों पर गंभीर आरोप लगाया था. दूसरी युवती के पिता ने छोटानागरा थाने में मामला दर्ज कराया था. हालांकि अभी दूसरी युवती बरामद नहीं हुई है. थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द हीं दूसरे फरार आरोपी और युवती को भी बरामद किया जायेगा. इसे भी पढ़ें :2023">https://lagatar.in/in-2023-sawan-will-be-of-not-one-but-two-months/">2023

में एक नहीं दो महीने का होगा सावन, 19 साल बाद बन रहा ऐसा शुभ संयोग
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही