Search

 
 
 

किरीबुरू : पुलिस ने अवैध स्क्रैप लदे पीकअप वैन को पकड़ा

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु स्थित टाउन गेट से लगभग 200 मीटर आगे किरीबुरु-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग के किनारे से कचड़ा व स्क्रैप ले जाने की शिकायत पर किरीबुरु पुलिस ने छापेमारी कर एक पीकअप वैन (ओआर14सी-4297) को पकड़ा. वाहन की जांच की जा रही है. उल्लेखनीय है कि किरीबुरु-मेघाहातुबुरु की दर्जनों गरीब महिलाएं व बच्चे दिन भर शहर में घूम कर कचड़ा व अन्य सामान उठाकर इकठ्ठा करते हैं और बोरियों में भरकर टाउन गेट के बगल के जंगल होते मुख्य मार्ग के किनारे इकठ्ठा करते हैं. इस कार्य में कई महिलाएं शामिल है. शाम में पिकअप वैन इन सामानों को समानों को लोड कर बड़ाजामदा की ओर चली जाती है. यह प्रक्रिया निरंतर चल रहा है. पुलिस को अंदेशा है कि कहीं कचडे़ की आड़ में स्क्रैप माफिया स्क्रैप की चोरी कर तो नहीं ले जा रहे हैं. अगर ऐसा है तो इसमें कौन-कौन शामिल है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-recording-of-the-song-director-sachindra-sharmas-film-satya-sai-baba-2/">चाईबासा

: निर्देशक सचिंद्र शर्मा की फिल्म सत्य साईं बाबा-2 के गाने की हुई रिकॉर्डिंग

जंगल के रास्ते महिलाओं से सामान की ढुलाई कराते है

[caption id="attachment_631480" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/illegal-scrap2.jpg"

alt="" width="600" height="276" /> टाउन गेट के बाहर जंगल के रास्ते कचड़ा को बोरा में भर कर ढोंते ले जाती महिलाएं.[/caption]

 

दूसरी तरफ टाउन गेट पर सीआईएसएफ जवानों की 24 घंटे तैनाती रहती है. टाउन अंदर से उक्त कचड़ा व सामानों को सीआईएसएफ की बिना अनुमति या गेटपास के बाहर किसी वाहन से नहीं ले जाया जा सकता है. सामान ले जाने की अनुमति मिलने के बावजूद सीआईएसएफ के जवान समानों की जांच करते हैं एवं अपनी मौजूदगी में सामानों को वाहन पर लोड कराते है. जिस कारण गलत व चोरी के सामान पार नहीं हो पाता है. लेकिन ऐसा नहीं कर इस कारोबार में शामिल लोग उक्त सामानों की ढुलाई टाउन से जंगल के रास्ते महिलाओं से पार करा टाउन गेट के पास ले जाते है.जाते हैं. इसे भी पढ़ें :12">https://lagatar.in/sonakshi-sinhas-web-series-dahad-to-release-on-ott-on-may-12/">12

मई को ओटीटी पर रिलीज होगी सोनाक्षी सिन्हा की वेब सीरीज ‘दहाड़’
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही