Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : पुलिस ने छापामारी कर बराईबुरु से भारी मात्रा में जब्त की विदेशी शराब

Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु थाना पुलिस ने बराईबुरु गांव में रविवार शाम को गुप्त सूचना के आधार पर मनोज चाम्पिया के घर से छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है. इन्स्पेक्टर वीरेन्द्र एक्का एवं थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा के संयुक्त नेतृत्व में छापेमारी की गई थी. अंग्रेजी शराब ओडिशा से तस्करी कर झारखंड के बराईबुरु गांव में लाकर बेचा जा रहा था. शराब की सभी बोतलों पर ओडिशा अबकारी विभाग का बारकोड युक्त स्टीकर लगा हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dhibri-which-has-been-lighting-up-houses-for-centuries-has-become-an-object-of-beauty/">चाईबासा

: सदियों से घरों को उजाला करने वाला ढिबरी बना शोभा की वस्तु

हड़िया बनाने का भी सामान बरामद 

छापेमारी के दौरान आरोपी मनोज चाम्पिया भागने में सफल रहा. छापामारी में स्टेरलिंग रिजर्व-बी 7375 एमएल की 24 बोतल, मैकडॉवेल नम्बर-1375 एमएल की 15 बोतल, रॉयल स्टैग 375 एमएल की 24 बोतल, हेवार्ड्स 5000 की नौ बोतल बरामद किया गया. प्रेसवार्ता कर थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा ने बताया की मनोज के घर अवैध शराब के साथ हड़िया बनाने का भी सामान बरामद किया गया है. सभी शराब को अबकारी विभाग को सौंपा जायेगा ताकि वह अपने यहां केश दर्ज कर सके. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-due-to-the-dilapidated-nh-32-there-is-a-lot-of-grit-cartoons-are-being-made/">चांडिल

: बदहाल एनएच 32 के कारण जमकर हो रही किरकिरी, बनाए जा रहे कार्टून
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही