Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : छोटानागरा पंचायत में उप मुखिया बने रमेश हंसदा

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : छोटानागरा पंचायत में उप मुखिया पद का चुनाव 21 जून को पंचायत भवन में कराया गया. चुनाव मनोहरपुर के अंचलाधिकारी रविश राज सिंह की अध्यक्षता और देखरेख में व मुखिया मुन्नी देवगम की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. इस चुनाव में वार्ड-चार के वार्ड सदस्य रमेश हंसदा विजयी हुये हैं. उप मुखिया पद के लिये रमेश हंसदा व गुरुवारी देवगम ने नामांकन भरा था. इस दौरान रमेश हंसदा को नौ वोट व दूसरे प्रत्याशी गुरुवारी देवगम को मात्र एक वोट प्राप्त हुए जबकि दो मत रद्द किए गए. वहीं, अंचलाधिकारी ने नव निर्वाचित उप मुखिया रमेश हंसदा को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया. [caption id="attachment_337511" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/chhotanagra-panchayat-bhawan-.jpg"

alt="" width="600" height="450" /> बाहर में उपस्थित मुखिया, उप मुखिया व अन्य लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-the-accused-got-20-years-rigorous-imprisonment-in-the-rape-case/">बोकारो

: दुष्कर्म मामले में आरोपी को मिली 20 साल सश्रम कारावास की सजा

सभी निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को दिलाया गया शपथ

विदित हो कि छोटानागरा पंचायत में 12 वार्ड है व सभी वार्डों के वार्ड सदस्य और मुखिया इस चुनावी प्रक्रिया के दौरान मौजूद थे. चुनाव प्रक्रिया से पूर्व सभी निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को अंचलाधिकारी ने शपथ दिलाई. जिसके बाद नामांकन, नाम वापसी और वोटिंग की प्रक्रिया हुई. इस दौरान अंचलकर्मी मोहित पांडेय, मंगल सिंह सोय, आपूर्ति कर्मचारी रवि शाह, पंचायत सचिव श्याम पद महतो, पूर्व मुखिया जेना सुरीन, मुंडा कानुराम देवगम, मुंडा जामदेव चाम्पिया, राजेश सांडिल, मानसिंह आदि दर्जनों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-commits-suicide-by-hanging-in-birsanagar/">जमशेदपुर:

 बिरसानगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही