Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : टोंटोगड़ा गांव के पास सड़क धंसी, बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा व लौहांचल में पिछले चौबीस घंटे से रूक-रूक कर जारी वर्षा से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ऊंची पहाड़ियों से वर्षा का पानी नीचे उतरने से प्राकृतिक नदी-नालों का जल स्तर बढ़ गया है. तमाम नदी-नालें उफान पर  है. बड़ाजामदा और सारंडा के नीचे के क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. वहीं अनेक लोगों के छत से पानी घरों में प्रवेश करते देखा गया. किरीबुरु स्थित फुटबौल मैदान से सटे सड़कों पर भी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. हालांकि वर्षा के दौरान कहीं से भी अप्रिय घटना की खबर नहीं है. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-agents-were-running-the-school-for-13-years-two-teachers-suspended/">हजारीबाग:

13 वर्षों से एजेंट रख चला रहे थे स्कूल, दो शिक्षक सस्पेंड
 

लोगों में बढ़ रही है नाराजगी

[caption id="attachment_424086" align="alignnone" width="1156"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/kiriburu-rain1.jpeg"

alt="" width="1156" height="521" /> निरंतर धंसता सड़क का हाल.[/caption] दूसरी तरफ पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई  बारिश की वजह से सैडल गेट से मनोहरपुर जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग पर टोंटोगड़ा गांव के समीप प्रस्तावित राष्ट्रपति राज मार्ग की लगभग 20 फीट सड़क पहले हीं धंस चुकी थी.  प्रशासन ने इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पहले से वर्जित कर दिया है.  सड़क धंसते जा रहा है. जिससे इस मार्ग पर छोटे वाहनों का आवागमन भी ठप होने की संभावना बनी हुई है. पथ निर्माण विभाग से जुड़े अधिकारी ने धंसान वाली सड़क की घेराबंदी तो कर दी है, लेकिन पिछले एक माह से इस सड़क की मरम्मती व धंसान वाले  स्थान पर गार्ड वाल का निर्माण अब तक प्रारम्भ नहीं  कराया है. इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही