Search

 
 
 

किरीबुरू : सेलकर्मियों को बोनस के लिये अब 18 अक्टूबर तक करना होगा इंतजार

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेलकर्मियों के बोनस व अन्य मांगों को लेकर 10 अक्टूबर की देर रात तक दिल्ली में चली बैठक बेनतीजा निकली. यह बैठक सबसे पहले सोमवार की सुबह सेल प्रबंधन व एनजेसीएस सदस्य ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों के बीच चलती रही. हालांकि कोई नतीजा नहीं निकलने पर पुनः शाम को छः बजे से बैठक की गई, जो देर रात तक चली. लेकिन इसके बावजूद बोनस पर अंतिम फैसला नहीं हो सका है. वहीं, अब अगली बैठक 18 अक्टूबर को निर्धारित की गई है. सेलकर्मी इस बैठक से फैसले की उम्मीद कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-plot-allocation-will-not-be-considered-in-jiadas-pcc-meeting/">आदित्यपुर

: जियाडा की पीसीसी बैठक में प्लॉट आवंटन पर नहीं किया जाएगा विचार
एनजेसीएस की बैठक में शामिल भारतीय इस्पात मजदूर महासंघ (बीएमएस) रंजय कुमार के हवाले से बीएमएस के कोषाध्यक्ष संतोष कुमार पंडा ने बताया कि सेल प्रबंधन ने उक्त बैठक में पिछली बैठक में निर्धारित राशि 26,000 रुपये की सीमा को बढ़ाकर 29,400 रुपये तक कर दी है. वहीं, ट्रेड यूनियन ने पूर्व की 45,000 रुपये से 1000 रुपये कम कर 44000 तक की मांग की है. अंततः दोनों में फैसला नहीं हो सका. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-and-australian-company-will-work-to-stop-carbon-emissions/">जमशेदपुर

: कार्बन उत्सर्जन को रोकने के लिए काम करेगी टाटा स्टील व ऑस्ट्रेलिया की कंपनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही