Search

किरीबुरु : खान सुरक्षा सप्ताह में सेल खदान को मिला प्रथम पुरस्कार

Kiriburu (Shailesh Singh) : खान सुरक्षा निदेशालय, चाईबासा रीजन के निर्देशानुसार 61वां वार्षिक मेटलिफरस खान सुरक्षा सप्ताह के फाईनल समारोह में सेल की किरीबुरु खदान प्रबंधन ने 7 पुरस्कार जीत कर इतिहास रचा. उक्त फाईनल समारोह रांची के बीएनआर चाणक्य होटल में हिंडाल्को इन्डस्ट्रीज के प्रायोजन में आयोजित की गई थी. इस फाईनल समारोह में किरीबुरु खदान को पब्लिसिटी एवं प्रोपगंडा, वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर, स्टेचरी मैन पावर में प्रथम स्थान मिला. इसे भी पढ़ें : यह">https://lagatar.in/it-is-shameful-we-still-do-not-know-what-happened-to-netaji-mamata-banerjee/">यह

शर्मनाक है…हम आज तक नहीं जानते कि नेताजी के साथ क्या हुआ था : ममता बनर्जी
एसओपी एंड एसएमपी, डस्ट कन्ट्रोल एंड ओएचएस, स्वच्छता मिशन, प्लांट औपरेशन एंड मेंटेनेंस, एचसीएमएम ओपेन एंड मेंटेनेंस, कन्ट्रेक्चुअलपरेशन (मेसर्स बिकेश पाण्डेय) आदि में द्वितीय पुरस्कार समेत कुल 7 पुरस्कार प्राप्त किये. प्राप्त सभी पुरस्कारों को आज किरीबुरु स्थित जेनरल आफिस प्रांगण में सीजीएम कमलेश राय की मौजूदगी में खदान के अधिकारियों व सेलकर्मियों के सामने प्रदर्शित अथवा साझा किया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mani-netaji-jayanti-as-bravery-day/">चांडिल

: पराक्रम दिवस के रूप में मनी नेताजी जयंती
किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय ने कहा कि इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे टीम भावना का अहम योगदान रहा. खदान के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, सेलकर्मी, ठेका मजदूर, ठेकेदार, तमाम मजदूर संगठन एवं शहर की तमाम जनता व महिलाओं की पूरा सहयोग की वजह से यह सफलता मिली है. ऐसी टीम भावना से आगे भी हम सफलता की नयी ऊंचाई प्राप्त करते रहेंगे. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-3512-candidates-will-appear-for-jee-mains-exam-at-two-centres/">बोकारो

: दो केंद्रों पर 3512 अभ्यर्थी देंगे JEE-Mains एग्जाम
इस दौरान सीजीएम कमलेश राय, महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक सुकरा हो, महाप्रबंधक एस एस सिद्धा, महाप्रबंधक एस आर स्वांय, महाप्रबंधक डी बी जयकर, उप महाप्रबंधक अमित कुमार विश्वास, रथिन विश्वास, प्रवीण कुमार, सुरक्षा अधिकारी पी बी साहू, गणेश सिंह, रमेश सिन्हा आदि अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : सिंदरी">https://lagatar.in/sindri-deepak-modi-dressed-as-hanuman-left-ayodhya-on-a-saffron-colored-scooter/">सिंदरी

: भगवा रंग के स्कूटर से अयोध्या निकले हनुमान रूपधारी दीपक मोदी

मझगांव : मुख्यमंत्री को दोबारा समन भेजना सरासर गलत : सचिव

  • गांव से लेकर राजभवन तक होगा विरोध 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Majhgaon-Baithak-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड अंतर्गत कृषि फार्म मैदान में मंगलवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा प्रखंड कमेटी मझगांव की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड सचिव शाहिद अहमद ने की. बैठक में सचिव शाहिद अहमद ने कहा कि झारखंड अलग राज्य का निर्माण हम सभी आंदोलनकारी के बलिदान से हुआ है. लेकिन आज आंदोलनकारी अपने हक और अधिकार से वंचित हैं. केंद्र सरकार के षड्यंत्र से ईडी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बदनाम करने का कार्य कर रही है. इसे भी पढ़ें : सिंदरी">https://lagatar.in/sindri-deepak-modi-dressed-as-hanuman-left-ayodhya-on-a-saffron-colored-scooter/">सिंदरी

: भगवा रंग के स्कूटर से अयोध्या निकले हनुमान रूपधारी दीपक मोदी
मुख्यमंत्री से पूछताछ के बाद भी दोबारा समन भेजना सरासर गलत है. इसके लिए गांव से लेकर राजभवन तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. आज झारखंड विकास के पथ पर अग्रसर है. पूर्व की भाजपा सरकार के कारण झारखंड आंदोलनकारी को उनके हक से वंचित रखा गया. अब जब आंदोलनकारी को उनका हक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दे रहे हैं तो केंद्र सरकार ईडी लगाकर कार्य में बाधा पहुंचा रही है. इसे भी पढ़ें : इंतजार">https://lagatar.in/the-wait-is-over-the-release-date-of-kanganas-film-emergency-revealed/">इंतजार

खत्म…कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट आयी सामने
मुख्यमंत्री के विरुद्ध झूठी करवाई झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा और झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. बैठक में आगामी गणतंत्र दिवस पर झंडा तोलन कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई. मौके पर जरिफ अहमद, प्रकाश पिंगुवा, श्रवण हेंब्रम, अमृत जेराई,अहमद हुसैन, सामुचरण जेराइ,सुमरी बिरुवा, मोहम्मद इस्लामुद्दीन,मो आरिफ,राजेश तिरिया आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-3512-candidates-will-appear-for-jee-mains-exam-at-two-centres/">बोकारो

: दो केंद्रों पर 3512 अभ्यर्थी देंगे JEE-Mains एग्जाम

चाईबासा : बहुफसली कृषि भूमि देना है या नहीं, ग्रामसभा तय करेगी : मुंडा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-Gramsabha-Gramin.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : सदर प्रखंड के तोलगोय गांव के ग्रामीण मुंडा मधु पुरती की अध्यक्षता में मंगलवार को आवश्यक ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा में मुख्य रूप से एनएच 75 ई चाईबासा बायपास, चौड़ीकरण सड़क निर्माण में तोलगोय गांव की बहुफसली कृषि भूमि अधिग्रहण करने विषय पर खूंटकट्टी रैयतों और ग्रामीणों के साथ विचार विमर्श किया गया. ग्रामीण मुंडा मधु पुरती ने ग्रामीणों को सूचना देते हुए कहा 14 जनवरी 2024 को चाईबासा सड़क निर्माण के लिए जारी विज्ञापन में टोलगोय मौजा का उल्लेख नहीं है. लेकिन भू राजस्व विभाग द्वारा जारी गांव के सूची में हमारा मौजा का उल्लेख है. यानी भारत का राजपत्र के द्वारा कब विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा. यह विभाग की जिम्मेदारी है. लेकिन हम गांव के खूंटकट्टी रैयत और ग्रामीणों को अपनी गांव का बहुफसली कृषि भूमि देना है या नहीं हमारा ग्रामसभा तय करेगा. इसीलिए एक कहावत भी बहुत प्रचलित है न लोकसभा न विधानसभा सबसे बड़ा ग्राम सभा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-isros-industrial-entrepreneurship-meet-on-wednesday/">आदित्यपुर

: इसरो का इंडस्ट्रियल इंटरपेन्योरशिप मीट बुधवार को
ग्रामसभा में आप सभी रैयत और ग्रामीण चाईबासा बायपास सड़क निर्माण के लिए बहुफसली जमीन सहित देशा उली, सासन दिरी जैसे आदिवासी मूलवासियों की मूल संस्कृति को बचाए रखने के लिए रैयत और गांव के सामुदायिक जमीन नहीं देने के लिए एक मत है, तो ग्राम सभा में लिया गया निर्णय उपायुक्त,पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा और भू राजस्व पदाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम और सदर अंचल अधिकारी चाईबासा को कल लिखित रूप में प्रेषित कर अवगत कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-isros-industrial-entrepreneurship-meet-on-wednesday/">आदित्यपुर

: इसरो का इंडस्ट्रियल इंटरपेन्योरशिप मीट बुधवार को
मौके पर गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन झारखंड पुनरुत्थान अभियान के मुख्य संयोजक सन्नी सिंकु ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड पुनरूत्थान अभियान के तत्वाधान में पिछले वर्षों से चाईबासा बायपास सड़क निर्माण के खिलाफ कई बार धरना प्रदर्शन और पैदल चलकर राज्य के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और उपायुक्त,पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा सहित जिला भू अर्जन पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया. जिस मांग पत्र में उल्लेख किया गया कि पश्चिमी सिंहभूम जिला सिर्फ अनुसूचित जिला ही नहीं, बल्कि पारंपरिक, सामाजिक, रूढ़िजन्य प्रथा मानकी मुंडा स्वशासन व्यवस्था लागू है. इसे भी पढ़ें : हिमंत">https://lagatar.in/himanta-vishwa-sharma-directs-to-register-a-case-against-rahul-gandhi-for-inciting-the-mob/">हिमंत

विश्व शर्मा का भीड़ को उकसाने के आरोप में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश
साथ ही पेसा कानून, एफआर ए प्रभावी है. जिसके तहत चाईबासा बायपास सड़क निर्माण का विज्ञापन जारी करने के पहले मानकी मुंडा से परामर्श और सहमति के साथ ही साथ ग्रामसभा का लिखित सहमति भी अत्यावश्यक है. इन संवैधानिक प्रावधानों के बावजूद सरकार,सरकरीतंत्र और एजेंसी बिना आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण किए बायपास सड़क के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया है. इतना ही नहीं ठीक 14 जनवरी 2024 की तिथि को विज्ञापन प्रकाशित करना भी सुनियोजित षड्यंत्र प्रतीत होता है. इसे भी पढ़ें : MP">https://lagatar.in/mp-good-news-came-from-kuno-national-park-female-cheetah-jwala-gave-birth-to-three-cubs/">MP

: कूनो नेशनल पार्क से आयी अच्छी खबर, मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को दिया जन्म
झारखंड पुनरूत्थान अभियान और खूंटकट्टी रैयती ग्रामीणों के संयुक्त तत्वाधान में सरकार, सरकरी तंत्र और कार्यकारी एजेंसी का विरोध लोकतांत्रिक मूल्यों के आलोक में करने के लिए कल 24 जनवरी को झींकपानी प्रखंड के रघुनाथपुर गांव से सुबह 8:30 बजे से खेत ही खेत से होकर की जाने पदयात्रा में आप सभी रैयत ग्रामीण शामिल हो यही अपील करते है. टोलगोय गांव में आयोजित ग्रामसभा को डाकुआ लक्ष्मण पान, दिउरी महाती पुरती, जोगना पुरती, सुरा पुरती,महेंद्र पुरती,श्याम नारायण पुरती,राजेश पुरती,अनिता पुरती,बसंती पुरती अमृत मांझी, रियांस सामड,शैली शैलेंद्र सिंकु और अन्य ने संबोधित किया. ग्रामसभा में सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : स्पेशल">https://lagatar.in/special-branch-report-district-police-module-is-not-functioning-in-13-districts-of-jharkhand/">स्पेशल

ब्रांच की रिपोर्ट : झारखंड के 13 जिलों में डिस्ट्रिक्ट पुलिस मॉड्यूल का नहीं हो रहा कार्य

चाईबासा : ठंड से राहत दिलाने के लिए विधायक ने बांटे कंबल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-Kambal-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh Kumar) : हाटगम्हारिया प्रखंड अंतर्गत जामडीह पंचायत के कीताहातु में मंगलवार को कंबल वितरण समारोह का आयोजन कर विधायक अपने स्तर से जरूरतमन्दों को कंबल वितरित किया. कंबल लेने के लिए कई गांवों के काफी संख्या में बुजुर्ग पहुंचे थे. ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए. बढ़ते ठंड को देखते हुए विधायक दीपक बिरुवा ने अपने स्तर से मंगलवार को हाटगम्हारिया प्रखंड अंतर्गत जामडीह पंचायत के कीताहातु में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-isros-industrial-entrepreneurship-meet-on-wednesday/">आदित्यपुर

: इसरो का इंडस्ट्रियल इंटरपेन्योरशिप मीट बुधवार को
कड़ाके की ठंड में कंबल लेने के लिए जामडीह पंचायत के कीताहातु, सान मृगिलिंडी, बड़ा मृगिलिंडी, बड़ा फुंसिया, छोटा फुंसिया, जामडीह, देवझरी, जिकिलता, नोगड़ा गांवों के लोग पहुंचे हुए थे. जिन्हें विधायक के हाथों कंबल वितरण किया गया. इस दौरान लोगों के बीच 180 कंबलों का वितरण किया. विधायक ने कहा कि अत्याधिक ठंड व शीतलहर से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को देखते हुए असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबलों का वितरण किया जा रहा है. ताकि उन लोगों को ठंड से राहत मिले. ठंड के बढ़ते मौसम में लोगों की परेशानी को देखते हुए समय पर मदद पहुंचाई जा रही है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mani-netaji-jayanti-as-bravery-day/">चांडिल

: पराक्रम दिवस के रूप में मनी नेताजी जयंती
वही कंबल मिलने के बाद लोगों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया. इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया. विधायक ने कहा कि राज्य सरकार का सपना है कि गरीबों को उनका हक मिले. कोई भी गरीब सरकार की योजनाओं से अछूता न रहे. सरकार की मंशा है कि चहुंओर विकास कार्य तेजी से कराया जाय, ताकि लोगों को रोजगार के लिए अन्यत्र न जाना पड़े. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-tree-police-engaged-in-investigation/">बोकारो

: पेड़ पर लटकता युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
मौके पर झामुमो पंचायत अध्यक्ष जुंडिया सिंकू, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुमित्रा सिंकु, मुखिया वीरेंद्र हेंब्रम, विक्रम बिरुवा, रायगुरु सिंकु, टूपुरा सिंकु, सपनी सिंकु, जागा सिंकु, मुकुल सिंकु, अमित सिंकु, कृष्ण चंद्र कुम्हार, सागर सिंकु, खिरोद सिंकु, लक्ष्मण सिंकु, सतीश सिंकु, बुधराम सिंकु, मंगल हेंब्रम, रतन लाल सिंकु, राजू सिंकु, गुरा सिंकु, सावित्री सिंकु, नसीन सिंकु, नामसी सिंकु, सुखलाल सिंकु, सोनू सिंकु, पांडू सिंकु समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-isros-industrial-entrepreneurship-meet-on-wednesday/">आदित्यपुर

: इसरो का इंडस्ट्रियल इंटरपेन्योरशिप मीट बुधवार को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp