Kiriburu (Shailesh Singh) : भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) सुरक्षा संगठन, रांची तथा इस्पात उद्योग में सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संबंधित संयुक्त समिति (जेसीएसएसआई) द्वारा रांची के आरडीसीआईएस सभागार में वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया. इसमें शून्य दुर्घटना लक्ष्य को प्राप्त करने पर सेल की झारखंड खान समूह (जेजीओएम) एवं ओडिशा खान समूह (ओजीओएम) को कई पुरस्कार दिये गये. इस पुरस्कार को जेजीओएम के महाप्रबंधक (आरपी एंड ई एवं सुरक्षा) एमके टीपी दत्ता एवं ओजीओएम के सहायक महाप्रबंधक (सुरक्षा) एसयू मेद्दा तथा राष्ट्र स्तरीय सुरक्षा समिति सदस्य सह ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि संतोष कुमार पंडा ने संयुक्त रुप से यह पुरस्कार प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें : गुतारेस">https://lagatar.in/adityapur-sitarampur-dam-will-reach-water-through-pipeline-from-one-meter-below-the-ground-in-model-irrigation/">गुतारेस
ने चेताया, ग्लोबल वार्मिंग से भविष्य में सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र नदियों का जल प्रवाह कम सकता है
बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 355 अंक फिसला, एशियन पेंट्स टॉप लूजर
ने चेताया, ग्लोबल वार्मिंग से भविष्य में सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र नदियों का जल प्रवाह कम सकता है
टाटा स्टील ने नो फैटल एक्सीडेंट कैटेगरी में बाजी मारी
इस पुरस्कार समारोह में सेल के अलावा टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू, नीलांचल इस्पात कंपनी को भी कई अवॉर्ड मिले हैं. साल 2021 और 2022 के लिए अलग-अलग श्रेणी में यह पुरस्कार दिए गए. इस दौरान सेल की भिलाई स्टील प्लांट ने सात पुरस्कार जीते. वहीं, टाटा स्टील प्लांट ने नो फैटल एक्सीडेंट कैटेगरी में देश की सभी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है. साल 2021-22 में एक भी हादसे नहीं होने पर टाटा को इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट की कैटेगरी में पहला पुरस्कार मिला. नो फैटल एक्सीडेंट कैटेगरी में टाटा स्टील ने बाजी मारी है. 2021 के लिए इंटीग्रेटेड प्लांट कैटेगरी में मेरामंडली को अवॉर्ड मिला है. 2022 के लिए जेएसडब्ल्यू डॉल्वी, नीलांचल इस्पात ओडिशा को अवॉर्ड दिया गया. इसे भी पढ़ें : शेयर">https://lagatar.in/weak-start-of-stock-market-sensex-slips-355-points-asian-paints-top-loser/">शेयरबाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 355 अंक फिसला, एशियन पेंट्स टॉप लूजर
Leave a Comment