Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल, बीएसएल की झारखंड खान समूह की खदानों में विभिन्न पदों के लिए सेल प्रबंधन द्वारा निकाली गई बहाली का झारखंड मजदूर संघर्ष संघ किरीबुरू के महामंत्री राजेन्द्र सिंधिया ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि सेल, बीएसएल ने 15 मार्च 2023 को झारखंड खदान समूह यथा किरीबुरु, मेघाहाताबुरु, गुआ, चिड़िया (मनोहरपुर) के लिए कुछ पद की बहाली निकाली है. जिसमें अस्पताल के ई-3 पद के लिए तीन डॉक्टर जिसमें एनेस्थेसिया, स्त्री रोग विशेषज्ञ और शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-compensation-will-be-given-to-the-ryots-of-the-acquired-land-by-setting-up-a-camp-on-march-25/">लातेहार
: 25 मार्च को शिविर लगाकर अधिग्रहित की गयी भूमि के रैयतों को दिया जायेगा मुआवजा
: फिनाइल पीने से दो नाबालिग बच्ची गंभीर, एक राउरकेला रेफर
: 25 मार्च को शिविर लगाकर अधिग्रहित की गयी भूमि के रैयतों को दिया जायेगा मुआवजा
इन पदों पर निकली है बहाली
इसके अलावे मेडिकल ऑफिसर एमओ (इ-1) के लिए 02 पद, मेडिकल ऑफिसर ओएचएस (इ-1) के लिए 01 पद, मैनेजमेंट ट्रेनिज (इ-1) के लिए 03 पद,ऑपरेटर कम टेक्नीशियन ट्रेनिज (एस-3) मेकैनिकल-16, इलेक्ट्रिकल में 16, सिविल में 4, माइनिंग फोरमैन (एस-3) मे 09 पद, सर्वेयर (एस-3) मे 06 पद, माइनिंग मेट (एस-1) ग्रेड मे 20 पद, एसीटीटी (एस-1) हेवी मोटर वाहन चालक के 34 पदों के लिए बहाली निकाली है. इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 25 मार्च से 15 अप्रैल 2023 तक है. इसका साक्षात्कार मई से जून माह 2023 में होगी. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-two-minor-girls-serious-after-drinking-phenyl-one-referred-to-rourkela/">मनोहरपुर: फिनाइल पीने से दो नाबालिग बच्ची गंभीर, एक राउरकेला रेफर
Leave a Comment