Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : बाबूलाल मरांडी के समक्ष शंभू हाजरा ने रखी विभिन्न मांगें

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष शंभू हाजरा ने पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को मांग पत्र सौंपा. सौंपे गये मांगों में 31 मार्च 2020 से बंद पड़े खादानों को पुनः चालू करने की मांग की जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिले एवं पलायन को रोका जा सके. केन्द्रीय श्रम मंत्रालय की बड़ाजामदा अस्पताल को चालू किया जाए, जिससे स्थानीय गरीब मजदूरों को चिकित्सा का लाभ मिल सके. जिले में भारत सरकार द्वारा संचालित घर-घर नल जल योजना में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार की जांच एवं इस योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जाए. पूरे पश्चिम सिंहभूम जिले में महागठबंधन सरकार की सांसद और विधायक डीएमएफटी फंड को पदाधिकारियों के मिलीभगत से लूटा जा रहा है. इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-dies-six-days-after-delivery-family-members-create-ruckus/">जमशेदपुर

: प्रसव के छह दिन बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

ग्रामीण मेडिकल सुविधा को पुनः शुरू की जाए

नोवामुंडी प्रखंड स्थित आजाद बस्ती को रेलवे द्वारा एवं सेल के किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के लोगों को विस्थापित होने से बचाया जाए अथवा सभी के पुनर्वास की व्यवस्था किया जाए. जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत जैतगढ़ क्षेत्र से प्रशासन व बालू माफियाओं की सांठगांठ से अवैध बालू की तस्करी कर ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है, जिससे प्रधानमंत्री आवास व शौचालय निर्माण से गरीब वंचित हो रहे हैं. पश्चिम सिंहभूम में सरकारी राशन गरीबों को सही समय पर झारखंड सरकार उपलब्ध कराने में असफल हो रही है. सारंडा क्षेत्र के सभी सड़कों का हाल अत्यंत दयनीय है, गठबंधन सरकार के विधायक व सांसद लूट मचाए हुए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सरकार द्वारा सारंडा के आदिवासी बहुल क्षेत्र में मेडिकल सेवा शुरू की गई थी जिसे हेमन्त सरकार द्वारा बन्द कर दी गई है. जिससे ग्रामीण मेडिकल सुविधा से वंचित हैं. कई मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ चुके हैं. इस सेवा को पुनः चालू किया जाए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही