Search

 
 
 

Kiriburu : सिंगिंग स्टार, गुवा के कलाकारों ने किशोर कुमार को दी श्रद्धांजलि

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : रविवार की रात गुवा सिंगिंग स्टार के कलाकारों ने पार्श्व गायक किशोर कुमार को उनके 95वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी. सामुदायिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी कलाकारों ने दीप प्रज्ज्वलन कर एवं केक काट कर किशोर कुमार के गाए हुए एक से बढ़कर एक नग्मों को प्रस्तुत किया. गायक हरजीवन कश्यप ने मंच संचालन कर किशोर दा की जीवनी पर प्रकाश डाला. बाल कलाकार कुमार आशुतोष ने ओ मेरे दिल के चैन गीत गाकर दर्शकों की तालियां बटोरी. वरिष्ठ कलाकार जोगेन केशरी ने जिंदगी का सफर गीत से माहौल को गमगीन कर दिया. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-launch-of-new-etp-at-megahatuburu-general-hospital/">Kiriburu

: मेघाहातुबुरु जनरल अस्पताल में नए ईटीपी का शुभारम्भ
तूफान घोष ने किशोर पर आधारित बंगाली गीत प्रस्तुत किया. गौरी ने अपने नृत्य से दर्शकों का मन मोहा. जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी ने युवा वर्ग को संगीत से जुड़े रहने की अपील की, जिससे मानसिक तनाव को कम किया जा सकता है. अन्य कलाकारों में अरुण वर्मा, अनुप नाग, पद्मा केशरी, गोविंद दास, नूतन सुंडी, राजकिशोरी, पिंकी केशरी, गीता दास, संतोष बेहरा, तापस दास, नीला नाग, धनराज आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  Patamada">https://lagatar.in/patamada-uproar-among-women-in-the-camp-of-chief-minister-mainiyan-samman-yojana/">Patamada

: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कैंप में महिलाओं का हंगामा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही