Search

 
 
 

किरीबुरु : दो हजार नोट के काले धन को सफेद करने में जुटे कुछ आभूषण दुकानदार

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : दो हजार रुपये के नोट के रुप में काला धन छुपा कर रखे पूंजीपतियों के लिये बडे़ शहरों के कुछ आभूषण दुकानदारों ने गोपनीय तरीके से विशेष ऑफर शुरू किया है. सूत्रों के अनुसार कुछ आभूषण दुकानदार ऐसे नोटों के बदले सोने-चांदी आदि के कीमती आभूषण बेच रहे हैं. इसके लिये बस शर्त यही है कि प्रत्येक 10 ग्राम सोना के बदले उन्हें 2-2 हजार रुपये के 35 नोट अर्थात् 70 हजार रुपये देने होंगे. वर्तमान में 10 ग्राम सोना (22 कैरेट) की कीमत लगभग 55-56 हजार रुपये और 24 कैरेट की कीमत लगभग 60 हजार रुपये है. इसे भी पढ़ें : नये">https://lagatar.in/inauguration-case-of-new-parliament-house-hearing-on-pil-in-supreme-court-today/">नये

संसद भवन का उद्घाटन मामला : सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका पर सुनवाई आज
यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि 22 कैरेट या 24 कैरेट सोना के बदले 70 हजार रुपये लिये जा रहे हैं. कुछ आभूषण दुकानदार इस जोखिम को उठाने के एवज में सोना की वास्तविक कीमत से अधिक रुपये की मांग कर रहे हैं ताकि 2-2 हजार रुपये के रूप में इकट्ठा किये गये काला धन को वे सफेद कर सकें. इससे काला धन जमा करने वालों को नुकसान तो है, लेकिन जोखिम कम है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/naxalites-mischief-in-latehar-four-vehicles-including-poklen-engaged-in-construction-work-were-set-on-fire/">लातेहार

में नक्सलियों का उत्पात, निर्माण कार्य में लगे पोकलेन समेत चार वाहनों को आग के हवाले किया
उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने बीते दिनों दो हजार रुपये के करेंसी नोटों को सर्कुलेशन से वापस लेने की घोषणा की थी. लोग 23 मई 2023 से किसी भी बैंक में दो हजार रुपये के नोटों को दूसरे करेंसी में बदलवा सकते हैं. एक बार में केवल 20 हजार रुपये तक ही बदला जा सकता है. इसके लिये सभी बैंक 30 सितंबर 2023 तक 2 हजार रुपये के नोटों के लिए डिपॉजिट और एक्सचेंज की सुविधा देंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही