Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : बालिबा आईईडी बलास्ट में कोबरा के एसआई जितेन्द्र के घायल होने की एसपी ने की पुष्टि

  • सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू
Kiriburu (Shailesh Singh) : पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने 8 अगस्त की सुबह नक्सलियों द्वारा किया गया आईईडी बलास्ट में कोबरा 209वीं बटालियन के एसआई जितेन्द्र दानी के घायल होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा व कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना प्राप्त हुई थी. इसके बाद 7 अगस्त से एक संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगल क्षेत्र में शुरू किया गया है. इसे भी पढ़ें : केंद्रीय">https://lagatar.in/like-central-forces-and-other-states-jharkhand-policemen-will-also-get-dg-commendation-badge/">केंद्रीय

बलों और अन्य राज्यों की तरह झारखंड पुलिस के कर्मियों को भी मिलेगा डीजी प्रशंसा चिन्ह
अभियान के दौरान 8 अगस्त की सुबह 7.30 बजे छोटानागरा थानान्तर्गत वनग्राम बलिबा के आस-पास जंगल व पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये आईईडी को विस्फोट किया गया. इसकी चपेट में आने से कोबरा 209वीं बटालियन के एसआई जितेन्द्र दानी जख्मी हो गये. उक्त जख्मी पदाधिकारी की स्थिति स्थिर है. पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय, झारखंड, रांची एवं सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर, रांची के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिक उपचार के पश्चात जख्मी पदाधिकारी को बेहतर इलाज हेतु रांची भेजा गया है. इधर नक्सल विरोधी अभियान भी जारी है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-a-person-died-after-being-hit-by-a-train-near-argora-police-trying-to-identify-him/">रांची

: अरगोड़ा के पास ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
दूसरी तरफ सूत्रों के अनुसार सारंडा स्थित छोटानागरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत छोटानागरा, कोलाइबुरु, हतनाबुरु, मांगपोंगा, उसरुईया, बालीबा, कुदलीबाद, होलोंगउली, थोलकोबाद, कुमडीह तथा जराईकेला थाना अन्तर्गत तिरिलपोसी, दीघा, सागजुडी़, किरीबुरु थाना अन्तर्गत कलैता, करमपदा, जुम्बईबुरु आदि क्षेत्र के जंगलों से पुलिस, सीआरपीएफ व कोबरा के सैकड़ों जवानों ने नक्सलियों की घेराबंदी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि नक्सली बालिबा, होलोंगउली, बाबूडेरा आदि क्षेत्र के जंगलों के में छुपे हुये हैं जो दूसरे थाना क्षेत्र के जंगलों में जा सकते हैं. इसीलिये एक साथ तीन थाना क्षेत्र के जंगलों से भारी संख्या में जवान विभिन्न रास्ते से सारंडा जंगल में घुसे हुये हैं. इसे भी पढ़ें : बंगाल">https://lagatar.in/former-bengal-cm-budhadev-bhattacharya-passed-away-was-ill-for-a-long-time/">बंगाल

के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन, लंबे समय से थे बीमार
गुरुवार की सुबह भी छोटानागरा से मोटरसाइकिल से काफी संख्या में जवान घटनास्थल की ओर रवाना हुये. वहां आईईडी बलास्ट किया गया है वह नक्सलियों का दशकों पूर्व से सुरक्षित जोन रहा है. इस क्षेत्र के जंगलों के अलावे कुमडीह, होंजोरदिरी, हतनाबुरु, मारंगपोंगा, कुदलीबाद, कोलाइबुरु, बहदा, तितलीघाट आदि गांव क्षेत्र के जंगलों में भी नक्सली वर्षों से सैकड़ों आईईडी लगाकर रखे हुये हैं, जिसको खोज निकालना काफी मुश्किल भरा काम होगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-nine-gates-opened-as-the-water-level-of-the-dam-continuously-increased/">चांडिल

: डैम का जलस्तर लगातार बढ़ने पर खोले गए नौ गेट
पिछले दिनों सारंडा से सटा लिपुंगा गांव के समीप जंगल में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात नक्सली कांडे होनहागा उर्फ दिरीसुम नागदुआर बालिबा से सटा थोलकोबाद गांव निवासी तथा महिला नक्सली सपनी एवं पकड़ा गया उसका पति टाईगर उर्फ पांडू हतनाबुरी गांव का निवासी था. यह पूरा क्षेत्र नक्सलियों का सुरक्षित जोन दशकों तक रहा है, लेकिन अब उसके जोन में पुलिस महीनों पहले घुसकर उसका खात्मा करने में लगी है. इसे भी पढ़ें : लगातार">https://lagatar.in/for-the-9th-time-in-a-row-rbi-kept-the-repo-rate-at-6-50-cheap-emi-is-not-possible-right-now/">लगातार

9वीं बार RBI ने रेपो रेट को 6.50% पर बरकरार रखा, सस्ती EMI अभी संभव नहीं…
सारंडा में संचालित ऑपरेशन के मद्देनजर कोलाइबुरु के अलावे मेघाहातुबुरु मैदान स्थित अस्थायी हेलीपैड पर भी एम्बुलेंस आदि के साथ सीआरपीएफ जवानों की तैनाती भारी वर्षा के बीच की गई है, ताकि आपात स्थिति में यहां भी हेलीकॉप्टर उतार जवानों को हर प्रकार से मदद पहुंचाई जा सके. इसके अलावे थोलकोबाद, करमपदा, दीघा आदि हेलिपैड पर भी सीआरपीएफ जवानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही