Kiriburu (Shailesh Singh) : झींकपानी थाना अन्तर्गत लोकेसाई स्थित एक लाईन होटल से कुछ दूर हाटगम्हरिया झींकपानी मुख्य सड़क मार्ग पर रात के समय स्पंज आयरन एवं लौह अयस्क की कटिंग धड़ल्ले से की जा रही है. कुछ दिनों से स्थानीय अयस्क माफियाओं ने जमशेदपुर के एक माफिया के सहयोग से यह कार्य प्रारम्भ किया है. उल्लेखनीय है कि खनिज की ढुलाई में लगे भारी वाहन ओडिशा के स्पंज आयरन प्लांट से स्पंज लोड कर कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र स्थित प्लांटों के लिये प्रतिदिन बड़ाजामदा, जगन्नाथपुर के रास्ते निकलती है. इसमें दर्जनों ट्रेलर व ट्रकों के चालक झींकपानी से पूर्व लोकेसाई स्थित तस्करी वाले मुख्य सड़क किनारे रात के समय वाहन खड़ा करते हैं. यहां पहले से मौजूद अयस्क माफियाओं के मजदूर ट्रेलर और लाईन ट्रकों पर लदे स्पंज और लौह अयस्क को चालक की सहमति से उतारते हैं. सूत्रों का कहना है कि अयस्क माफिया स्पंज आयरन लदे ट्रक से 200 से 500 या उससे अधिक किलो तक स्पंज उतारते हैं. यह पूरा खेल दर्जनों ट्रकों के चालकों की सहमति से खेला जाता है. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-mercury-teacher-died-in-road-accident/">हजारीबाग
: सड़क दुर्घटना में पारा शिक्षक की मौत
: पंचमुखी हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू, कलश यात्रा निकली [wpse_comments_template]
: सड़क दुर्घटना में पारा शिक्षक की मौत
पुलिस ने पहले भी की थी कार्रवाई
एक रात में करीब तीन से चार टन स्पंज अयस्क की चोरी कर उसे छोटे वाहन पर लोड कर सुरक्षित स्थान पर रखा जाता है अथवा विभिन्न प्लांटों में रातों रात भेज दिया जा रहा है. यह खेल कुछ दिनों से मध्य रात्रि में निरंतर जारी है.राष्ट्रीय मार्ग पर बडे़-बडे़ गड्ढे होने की वजह से दिन अथवा रात के समय यात्री व निजी वाहनों का परिचालन नहीं होता है. इसका फायदा माफिया उठा रहे हैं. वह इस बात को लेकर बेखौफ हैं कि रात में कोई यात्री वाहन इस मार्ग से जब जायेगी ही नहीं, तो इस अवैध तस्करी की जानकारी किसी को कैसे होगी. जो भी वाहन इस मार्ग से गुजरता है वह स्पंज अथवा आयरन ओर लेकर हीं गुजरती है. दूसरे ट्रक वाले देखेंगे भी तो वह कहीं इसकी सूचना नहीं देंगे. इस अवैध तस्करी की वजह से चालकों को भी अतिरिक्त मुनाफा हो रहा है. उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व हाटगम्हरिया थाना अन्तर्गत एक लाईन होटल से ऐसे हीं स्पंज की तस्करी हो रही थी. लगातार न्यूज की खबर के बाद पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के आदेश पर हाटगम्हरिया पुलिस ने होटल में छापा मार अवैध स्पंज से लदे 407 ट्रक एवं होटल संचालक को पकड़ा था. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-pran-pratishtha-ritual-started-in-panchmukhi-hanuman-temple-kalash-yatra-started/">चक्रधरपुर: पंचमुखी हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू, कलश यात्रा निकली [wpse_comments_template]
Leave a Comment