Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच के लिए टीम गठित

Kiriburu (Shailesh Singh): नोवामुण्डी प्रखंड के दिरीबुरु पंचायत के विभिन्न गांवों में मनरेगा व अन्य योजनाओं में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार से संबंधित निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने पिछले दिनों नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया था. इसके लिए जिला प्रशासन ने एक जांच टीम का गठन किया है. जांच टीम 23 जून को दिरीबुरु पंचायत की योजनाओं की जांच करेंगी. जांच टीम के साथ शिकायतकर्ता बोबोंगा को मौजूद रहने के लिए नोवामुंडी के बीडीओ अनुज बांडो ने मंगल सिंह बोबोंगा को पत्र भेजा है. इसकी जानकारी  बोबोंगा ने लगातार न्यूज को देते हुए कहा कि वह अभी रांची में हैं, इस वजह से 23 जून को उपस्थित नहीं रह सकते हैं लेकिन हमारे प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहेंगे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-rehabilitation-policy-expires-displaced-despondent-question-mark-even-after-rising-water-level-of-dam/">आदित्यपुर

: पुनर्वास नीति एक्सपायर, विस्थापित मायूस, डैम के जलस्तर बढ़ने पर भी अब प्रश्नचिन्ह

  राशि की निकासी फर्जी तरीके से करने का आरोप 

उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने  दिरीबुरू पंचायत के लिपुंगा, ठाकुरा आदि गांव में मनरेगा व अन्य सभी विकास योजनाओं में व्यापक रूप से लूट की शिकायत की थी. शिकायत में पूर्व वार्ड सदस्य सह योजना मेट महेन्द्र महाकुड़ पर योजना में व्यापक रूप से फर्जीवाड़ा कर राशि की निकासी फर्जी तरीके से करने का आरोप लगाया था. उन्होंने महेन्द्र महाकुड़ द्वारा ब्लैंक चेक व पॉश मशीन के फिंगर प्रिंट में अंगुठे का निशान लेकर लाभुकों के खाते में जमा निजी रुपये की निकासी करने, गांव में पुल, स्नानघाट, आंगनबाड़ी केन्द्र, प्रधानमंत्री आवास, तालाब और डोभा भी अधुरा पड़ा है लेकिन राशि की निकासी कर लेने आदि अनेक आरोप लगाए थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही