Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : सारंडा के ससंग्दा वन प्रक्षेत्र में दंतैल हाथी का आतंक, ग्रामीणों में डर का माहौल

Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा वन प्रमंडल अन्तर्गत ससंग्दा (किरीबुरू) वन प्रक्षेत्र के नवागांव व भनगांव के बीच जंगल में पिछले 15 दिनों से एक दंतैल हाथी अपना डेरा जमाए हुए है. इससे करमपदा, नवागांव एंव भनगांव के ग्रामीणों में भारी भय का माहौल है. दिन के समय में भी ग्रामीण दूसरे गांव अथवा हाट-बाजार जाने से डरने लगे है. स्कूली छात्र-छात्रायें स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि पंद्रह दिन पहले ही करमपदा-तोपाडीह मार्ग पर बोगदा कोचा के समीप इसी हाथी ने रात में तोपाडीह निवासी बिमल बारला की पटक कर जान ले ली थी. जबकि बाइक से जा रहे एक युवक ने जंगल की ओर भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई थी.
इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sabal-distributes-assistive-devices-among-the-handicapped/">किरीबुरू

: सबल ने दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का किया वितरण

वन विभाग से नहीं मिली मदद

करमपदा निवासी चन्द्रराम मुंडा ने बताया की उक्त हाथी दिन में गांव क्षेत्र से सटे जंगल में छुपा रहता है और रात में वह गांव में आकर कटहल के पेड़ों से पके कटहल आदि खाता रहता है. यह हाथी दो गांवों के बीच सड़क किनारे भी घुमता हुआ देखा गया है. हाथी के भय से लोग जंगल में अथवा स्कूल, बाजारों में जाने से डर रहे हैं. न जाने कब व कहाँ जंगल से निकल कर हाथी ग्रामीणों पर हमला कर उसे मार दे. उन्होंने कहा कि वन विभाग को फोन कर हाथी को गांव क्षेत्र से भगाने हेतु पटाखा, टार्च समेत अन्य सामग्री की मांग की गई है परंतु उनकी ओर से अब तक कोई मदद नहीं मिली. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-purchase-amount-of-paddy-purchased-from-the-farmers-of-lampas-should-be-paid-soon-madhu-koda/">चाईबासा

: लैम्पस के किसानों से खरीदे गए धान की क्रय राशि शीघ्र भुगतान की जाए : मधु कोड़ा

हाथी दांत तस्करों के सक्रिय होने की आशंका

मालूम हो कि लगभग एक दशक पूर्व इसी क्षेत्र में हाथी दांत तस्करों ने जंगल स्थित एक पेड़ पर मचान बनाकर शरण लिया था और रात में आये हाथी की हत्या गोली मारकर कर दी थी और उसके दांत काटकर ले गये थे. ग्रामीण इस बात से भी भयभीत हैं कि अगर यह हाथी निरंतर क्षेत्र में रहा तो इसकी गतिविधियां को भांप ओडिशा के तस्कर रात में कहीं इसकी हत्या कर दांत काट कर न ले जाये. ऐसा होने से गांव के ग्रामीण बदनाम होंगे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-meeting-held-in-jojogutu-village-to-take-the-benefits-of-har-ghar-nal-yojana-to-the-villagers/">किरीबुरू

: हर घर नल योजना का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए जोजोगुटू गांव में हुई बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही