Search

किरीबुरु : 10 सूत्री मांग को लेकर आस संयोजक व पूर्व विधायक मुख्य सचिव से मिले

Kiriburu (Shailesh Singh) : क्षेत्र की ज्वलन्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु आदिवासी समन्वय समिति (आस) के संयोजक सुशील बारला और पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के मुख्य सचिव को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में मनोहरपुर प्रखंड के प्लस-टू उच्च विद्यालय छोटानागरा, प्लस-टू उच्च विद्यालय रेड़ा, आनन्दपुर प्रखंड के प्लस-टू उच्च विद्यालय उन्हूदा, प्लस-टू उच्च विद्यालय आनन्दपुर एवं गुदडी प्रखंड के प्लस-टू उच्च विद्यालय सेरेगंदा, प्लस-टू उच्च विद्यालय गुदड़ी में तत्काल विषयवार स्वीकृत पदों पर शिक्षकों को पदस्थापित करना की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें : तारा">https://lagatar.in/tara-shahdev-sexual-harassment-case-testimony-from-both-sides-completed-now-debate-will-begin/">तारा

शाहदेव यौन उत्पीड़न केस: दोनों पक्षों की ओर से गवाही पूरी, अब शुरू होगी बहस
मनोहरपुर प्रखंड के लाईलोर, मकरंडा, दीघा, छोटानागरा, गंगदा एवं चिरिया पंचायत में विगत 2013 से बन्द आवास योजना को पुनः प्रारम्भ करना. सारंडा वन क्षेत्र में 1905 से 1927 के बीच बसे थोलकोबाद, तिरिलपोसी, नयागांव, करमपदा, भनगांव, बिटिकिलसोया, बालिबा, कुमडीह एवं अन्य वनग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित कर रैयतों का नाम पंजी-2 में अंकित करने की मांग की गई है. मरगपोंगा से जराईकेला, तेतलीघाट से बहदा एवं कुलायबुरू से थेलकोबाद भाया बालिबा सड़क का निर्माण करना, आनन्दपुर- गुदड़ी प्रखण्ड को जोड़ने के लिए उमिंग जोजोदा के बीच कोयल नदी पर पुल का निर्माण की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/infiltration-bid-foiled-in-jammu-and-kashmir-four-terrorists-killed-by-security-forces/">जम्मू-कश्मीर

में घुसपैठ की कोशिश विफल, सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादी मार गिराये
आनन्दपुर प्रखण्ड अन्तर्गत हारता एवं रूधींकोचा पंचायत की सेविका सहायिका एवं सहियाओं को 2009-10 में आनन्दपुर प्रखण्ड का स्थापना के बाद भी 80-90 किलोमीटर प्रशासनिक कार्य के लिए गोईलकेरा प्रखण्ड जाना पड़ रहा है. उक्त सभी सेविका-सहायिका एवं सहियाओं का प्रशासनिक कार्य आनन्दपुर प्रखण्ड से ही संचालित किया जाये. मनोहरपुर, आनन्दपुर, गुदड़ी एवं गोईलकेरा प्रखण्डों में डीएमएफटी मद से चलन्त चिकित्सा वाहन के साथ-साथ चिकित्सकों एवं नर्सों की व्यवस्था की जाये. छोटानागरा, आननदपुर एवं गुदड़ी प्रखण्ड के चिकित्सा केंद्रों में प्रतिदिन चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये. प्रखंड मुख्यालय गुदड़ी में तत्काल राष्ट्रीयकृत बैंक एवं अस्पताल की स्थापना की जाये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//