Search

 
 
 

Kiriburu : सारंडा के 10 वन ग्राम को सरकार ने दिया राजस्व गांव का दर्जा

 
  • विधायक सोनाराम सिंकु ने विस में राजस्व गांव का दर्जा देने का उठाया था मामला
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा जंगल स्थित जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले मनोहरपुर व नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र के 10 वन ग्रामों को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सारंडा ग्राम विकास परिषद के बैनर तले ग्रामीणों ने कई वर्षों से आंदोलन किया जा रहा था. इस क्रम में ग्रामीण मुख्यमंत्री, झामुमो के जिलाध्यक्ष आदि से मुलाकात की थी. अंत में ग्रामीणों ने जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु से मिलकर अपनी समस्या बताई. इसी मांग के आलोक में जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने सरकार के समक्ष सदन में रखते हुए उन 10 वन ग्रामों को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग की. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-government-should-give-full-subdivision-status-to-jagannathpur-sonaram-sinku/">Kiriburu

: सरकार जगन्नाथपुर को पूर्ण अनुमंडल का दर्जा दे – सोनाराम सिंकु
[caption id="attachment_927033" align="aligncenter" width="400"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Sonaram-Sinkui-Rajswa-Letter.jpg"

alt="" width="400" height="600" /> सरकार द्वारा दिया गया जबाब.[/caption] सवाल के जबाब पर सदन में विधायक सोनाराम सिंकु को सरकार द्वारा जबाब दिया गया कि मनोहरपुर प्रखंड के वन ग्राम थोलकोबाद, तिरिलपोसी, नयागांव, दीघा, बिटकिलसोय, बलिवा, कुमड़ी एवं नोवामुंडी प्रखंड के करमपदा, नवागांव, भनगांव सारंडा जंगल में बसे हैं. सरकार के वन ग्राम सूची में इन गांवों का नाम शामिल है. अतः जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के पत्रांक-23011/33/2010 एफआरए, दिनांक-08.11.2013 के आलोक में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए वनग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तित कराने हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-tree-fell-on-kiriburu-badajamada-main-road-traffic-halted/">Kiriburu

: किरीबुरु-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर गिरा पेड़, आवागमन ठप

सरकार के आदेश से ग्रामीणों में हर्ष

सरकार के इस आदेश व विधायक सोनाराम सिंकु के बेहतर प्रयास से सारंडा के 10 वन ग्रामों के मुंडा व ग्रामीणों में हर्ष है. उक्त गांवों के ग्रामीण बीरबल गुड़िया, सांतियल भेंगरा, बिनोद होनहागा, आलोक तोपनो, अनिल तोपनो आदि ने कहा कि हम ग्रामीण विधायक सोनाराम सिंकु के आभारी हैं. उन्होंने हमलोगों से किये वादे को पूरा किया. हमें उम्मीद है कि सरकार अब जल्द 10 वन ग्रामों को राजस्व गांव का दर्जा देगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही