Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : भीषण गर्मी व सूखते नदी-नालों ने सारंडा के लोगों की परेशानी बढ़ाई

Kiriburu (Shailesh Singh) : एशिया प्रसिद्ध सारंडा जंगल में अभी से पड़ रही भीषण गर्मी एवं नदी, प्राकृतिक झरने आदि सूखने लगे हैं. इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है. किरीबुरु जैसे शहर में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री, जबकि सारंडा के निचले भागों में यह तापमान लगभग 37-38 डिग्री तक पहुंच गया है. सारंडा की लाईफ लाईन कही जाने वाली कारो (उद्गम स्थल कोईड़ा, ओड़िसा), कोयना नदी (उद्गम स्थल भनगाँव, सारंडा) एवं सरोखा उर्फ सोना नदी (उद्गम स्थल सुकरी माईन्स की तलहटी, सारंडा) नदी वर्तमान में नाला व पथरीली रास्ते का रूप धारण करती जा रही है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/after-ranchi-dc-cyber-criminals-created-fake-account-of-latehar-dc/">रांची

डीसी के बाद साइबर अपराधियों ने लातेहार DC का बनाया फेक अकाउंट
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Kiriburu-Karo-River.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अगर इसके संरक्षण हेतु सरकारी, समाजिकऔद्योगीक घराने स्तर पर प्रयास नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में सारंडा के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पलायन को मजबूर होंगे. हालात भी यहीं व्यां कर रहा है क्योंकि वर्ष 1950-60 के दशक तक ये दोनों नदियां इतनी गहरी थी की अच्छा तैराक भी पार होने से पूर्व पानी का बहाव व नदी की गहराई देख डर जाया करता था. नदी की मछलियों को मारने के लिये खादानों के विषफोटक (जिलेटीन) का लोग प्रयोग करते थे तथा दरीयाई घोड़ा से लेकर मगरमच्छ तक विचरन करते थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-stolen-and-illegal-english-liquor-recovered-during-raid-one-goes-to-jail/">चांडिल

: छापामारी के दौरान चुलाई और अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक गया जेल
आज हालत यह है की नदी की गहराई खादानों से आने वाली फाईन्स व मिट्टी-पत्थर से दो-दो मीटर तक भर चुकी है, पानी का ठहराव नहीं है, मछलियाँ दिखना एक स्वप्न के समान है एंव दर्जनों गांवों के हजारों परिवारों का प्यास बुझाने तथा खेतों को सिंचने वाली यह नदी स्वयं आज प्यासी है. अर्थात नदी को देखने से ऐसा लगता है जैसे नयी सड़क बनाने से पूर्व किसी ने गिट्टी, पत्थर, बालू, फाईन्स डाल समतल करने का कार्य किया हो. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-attacked-congress-said-katchatheevu-island-was-given-to-sri-lanka-insensitively/">पीएम

मोदी कांग्रेस पर हमलावर हुए, कहा, संवेदनहीन ढंग से कच्चातिवु द्वीप श्रीलंका को दे दिया गया…  
निरंतर बढ़ते तापमान एंव घटते जलस्तर से सारंडा में रहने वाले लोग एंव वन्यप्राणियों का अस्तित्व खतरे में हैं. हम जानबूझ कर प्रकृति का दिया हुआ यह अनमोल उपहार के साथ छेड़छाड़ व दोहन कर उस रास्ते की तरफ कदम बढा़ रहे हैं जहां हमारी और मौत की दूरी समाप्त हो जायेगा. न चाहते हुए भी हम वातावरण में आने वाले हर उस परिवर्तन का सामना कर रहे हैं जो आने वाले विनाश की चेतावनी मात्र है. जब सारंडा के ग्रामीण अचरज से कहते हैं- इतनी गर्मी पहले कभी नहीं पडी़ तो हम उनकी बात मखौल में उडा़ देते हैं. किन्तु उनका अनुमान शत प्रतिशत सही है. इसे भी पढ़ें : नक्सली">https://lagatar.in/fund-allocated-for-the-education-of-sp-amarjeets-son-martyred-in-naxalite-violence/">नक्सली

हिंसा में शहीद SP अमरजीत के बेटे की पढ़ाई के लिए राशि आवंटित
वैज्ञानिक स्वयं मान रहे हैं कि भूमिगत जल स्तर घट रहा है, ग्लेशियर सिकुड़ रहे हैं, वातावरण में तापमान की निरंतर वृद्धि हो रही है. पृथ्वी पर पर्याप्त मात्रा में वृक्ष नहीं होने के कारण ऐसी गैसें बढ़ रही है जो पृथ्वी को गरम कर रही है. इस हालात से बचने हेतु जनमानस में चेतना का संचार आवश्यक है ताकि वृक्षों की अंधाधुंध कटाई को रोका जा सके, अधिक से अधिक वृक्ष लगाना मनुष्य का लक्ष्य होना चाहिए न की काटना. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-said-india-alliances-rally-is-not-for-save-democracy-its-for-save-family-hide-corruption/">भाजपा

ने कहा, इंडिया गठबंधन की रैली लोकतंत्र बचाओ नहीं…परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ रैली है…
अपनी धरती को अपमानित करने वाला मानव तमाम मूर्खताओं व कुकृत्यों के बावजूद प्रकृति को मां कह कर संबोधित करता है. यदि प्रकृति माँ है तो माँ के साथ पुत्र का यह पशुजनित व्यवहार कहां तक उचित है ! ऐसी परिस्थिति में हम सब का कर्तव्य बनता है कि पर्यावरण रूपी पृथ्वी को बचाने का प्रयत्न करें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही