Search

 
 
 

किरीबुरू : मेन मार्केट के दुकानदारों ने मुखिया से की नाली का निर्माण कराने की मांग

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : मेन मार्केट किरीबुरू के दुकानदारों व निवासियों ने नाली निर्माण हेतु महीनों से खोदे गये गड्ढों से त्रस्त होकर किरीबुरू पश्चिम पंचायत की मुखिया पार्वती किड़ो को ज्ञापन सौंप अविलंब नाली का निर्माण कराने की मांग की है. पत्र में उन्होंने कहा है कि सेल की किरीबुरू प्रबंधन के सिविल विभाग ने मेन मार्केट क्षेत्र के जल जमाव व पानी निकासी से संबंधित समस्या के समाधान के लिए नाली निर्माण का ठेका लगभग तीन-चार वर्ष पूर्व बड़बिल के ठेकेदार रजनीश को दिया था. लेकिन ठेकेदार ने बीते चार वर्षों के दौरान नाली निर्माण का कोई कार्य नहीं किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-displeasure-among-councilors-due-to-non-implementation-of-13-crore-75-lakh-schemes/">आदित्यपुर

: 13 करोड़ 75 लाख की योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं होने से पार्षदों में नाराजगी

गड्ढों में जल जमाव व कचरा जमा होने से गंदगी व मच्छरों का बढ़ा प्रकोप

ठेकेदार ने दो-तीन माह पूर्व ही कार्य प्रारंभ कराया. इससे दुकानदारों को खुशी थी कि पूजा से पहले लगभग 100 मीटर लंबी नाली का निर्माण 15-20 दिनों में हो जायेगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. दुर्गा पूजा से दो माह पूर्व पर्व-त्योहार के दौरान नाली निर्माण हेतु केवल गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है. इससे गड्ढों में जल जमाव व कचरा जमा होने से गंदगी व मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. तरह-तरह की बीमारियाें के फैलने का खतरा बना हुआ है. ग्राहकों का दुकान में आना-जाना प्रभावित हो रहा है. इससे कारोबार भी प्रभावित हो गया है. ऐसी स्थिति में या तो सेल प्रबंधन जल्द नाली का निर्माण कराये या फिर दुकान के आगे खोदे गये गड्ढे को भरकर समतल कराया जाये. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-ajsu-leaders-helped-two-families-in-shraddha-karma/">चाकुलिया

: श्राद्ध कर्म में आजसू नेताओं ने दो परिवार की मदद की
 [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही