Search

 
 
 

किरीबुरू : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से ग्रामीणों को अब नहीं रही लाभ की कोई उम्मीद

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा जंगल स्थित किरीबुरू पश्चिम, किरीबुरू पूर्वी, मेघाहातुबुरु उत्तरी, मेघाहातुबुरु दक्षिणी पंचायत के ग्रामीणों को 10 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाली सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से लाभ की कोई उम्मीद नहीं है. किरीबुरू पश्चिम पंचायत के चर्च हाटिंग निवासी श्याम सुंदर सांडिल व मसीह दास मानकी ने बताया कि वे सभी सेल की किरीबुरू व मेघाहातुबुरु खदान के लीज क्षेत्र में पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से रह रहे हैं. लेकिन सेल प्रबंधन उनके बस्तियों को हटाने का नोटिस देते रहती है. उन्हें अब तक सरकार से राशन, विधवा, वृद्धा पेंशन को छोड़ कोई लाभ नहीं मिला है. पिछले बार आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में इंदिरा आवास, शौचालय आदि सुविधाओं की मांग की गई, लेकिन रिजर्व वन क्षेत्र व सेल की लीज क्षेत्र होने की बात कह उन्हें लाभ नहीं मिला. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tandoori-hut-vandalized-during-immersion/">जमशेदपुर

: विर्सजन के दौरान तंदूरी हट में तोड़फोड़

सरकार की स्कूल, अस्पताल, पंचायत क्रमशः शिक्षक, चिकित्सक, पंचायत सेवक विहीन

उन्होंने कहा कि सरकार की स्कूल, अस्पताल, पंचायत क्रमशः शिक्षक, चिकित्सक, पंचायत सेवक विहीन हैं. प्रखंड कार्यालय में भी कर्मचारियों की भारी कमी है. मरीजों के लिए बेहतर इलाज, दवा, एम्बुलेंस की कोई सुविधा नहीं है. पंचायत सेवक पर दो-दो पंचायत का प्रभार है. जाती व आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बन पाता है. पेयजल की भी बड़ी समस्या है, मनरेगा का भी कार्य नहीं हो पाता है. ऐसे में हमें उम्मीद नहीं है कि इस कार्यक्रम से कुछ भी लाभ होगा. सिर्फ यहां खानापूर्ती के अलावा कुछ नहीं होगा. अगर सरकार लाभ दिलाती है तो वह बेहतर कदम होगा. दूसरी तरफ उक्त दोनों पंचायत के मुखिया क्रमशः पार्वती किड़ो व मंगल सिंह गिलुवा ने बताया कि जनता की बातें काफी हद तक सही है. सरकार अगर ऐसा कार्यक्रम चलाकर जनता को वास्तव में लाभ दिला देती है तो बेहतर है. आवेदन ले तो उसका समाधान भी करें. इसे भी पढ़े : ‘आपकी">https://lagatar.in/legislators-will-get-a-task-for-your-plan-your-government-your-door-strategy-will-be-made-for-membership-campaign/">‘आपकी

योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ के लिए विधायकों को मिलेगा टास्क, सदस्यता अभियान के लिए बनेगी रणनीति
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही