Search

 
 
 

किरीबुरु : ममार में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है हजारों लीटर पानी

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा स्थित गंगदा पंचायत के ममार गांव के पास मुख्य सड़क किनारे क्षतिग्रस्त पानी के पाइप लाइन को अब तक मरम्मत नहीं किया गया है. इस वजह से हजारों लीटर स्वच्छ पानी बर्बाद हो रहा है. एक तरफ सारंडा के ग्रामीण शुद्ध पेयजल से वंचित हैं. वहीं दूसरी और हजारों लीटर शुद्ध पेयजल प्रतिदिन बहने से ग्रामीणों में निरंतर रोष बढ़ता जा रहा है. इसे भी पढ़ें : बालू">https://lagatar.in/ed-arrested-punj-singh-alias-puran-singh-of-dhanbad-in-sand-scam-case/">बालू

घोटाला मामले में ED ने धनबाद के पुंज सिंह उर्फ पूरण सिंह को गिरफ्तार किया
उल्लेखनीय है कि संचार कंपनी एयरटेल ने भूमिगत केबल लाइन बिछाने हेतु जेसीबी मशीन से खुदाई की. इससे जेसीबी से जगह-जगह पानी का पाइप फट गया है. पानी का पाइप लाइन सारंडा के ममार गांव क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में तोड़ा गया है. पाइप क्षतिग्रस्त किये जाने से बीते कई दिनों से सप्लाई पानी पूरा बह जा रहा है एवं ममार गांव से आगे अंकुआ, टीमरा, स्कूल एवं पुलिस कैम्प तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है. इससे उस क्षेत्र के लोगों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-first-registered-journal-will-be-published-in-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में पहला पंजीकृत जनरल का होगा प्रकाशन
गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल ने कहा कि पीएचईडी विभाग अविलम्ब इस समस्या को दूर कर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराये. एयरटेल आदि कंपनियां खुदाई कार्य की जानकारी तक हमें नहीं देती. जानकारी देती तो बताया जाता कि कहां-कहां से पाइप लाइन गुजरा है. एक तरफ पूरा सारंडा मलेरिया, डेंगू, वायरल बुखार की चपेट में है. वैसी स्थिति में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल भी नहीं मिलेगा तो बीमारी और बढे़गी. इस हालात के लिये दोषी एयरटेल कंपनी के खिलाफ विभाग कार्यवाही करे एवं क्षतिग्रस्त पाइप को जल्द ठीक करे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही