Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : तीन युवकों ने महिला की पिटाई कर नव विवाहित बेटी का किया अपहरण

Advertisement
Advertisement
Kiriburu :  गुवा थाना अंतर्गत ठकुरा गांव की अधेड़ महिला सीता चाम्पिया उर्फ सीता कुई (50 वर्ष) के साथ गांव के ही तीन युवकों ने मारपीट किया. साथ ही उसकी नव विवाहित बेटी मेंजो अंगारिया का भी अपहरण कर अपने साथ ले गये. घटना पांच मई की रात्रि लगभग नौ बजे की है. विदित हो कि तीन युवक बेहरा चाम्पिया, तुराम चाम्पिया व मुंगडु़ चाम्पिया द्वारा की गई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल सीता चाम्पिया को सेल की गुवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, घटना के बारे में पिड़िता सीता चाम्पिया ने बताया की वह अपने घर के बाहर गर्मी से राहत पाने हेतु अपनी बेटी मेंजो अंगारिया के साथ बैठी थी. मेरे पति लंकेश चाम्पिया सेलकर्मी हैं. वह गुवा खदान में ड्यूटी करने गये हुये थे. इसे भी पढ़े : मनरेगा">https://lagatar.in/ed-raiding-the-whereabouts-of-ias-pooja-singhal-in-mnrega-scam-case-17-crore-recovered-so-far/">मनरेगा

घोटाला मामले में IAS पूजा सिंघल के ठिकाने पर ईडी कर रही छापेमारी, अबतक 17 करोड़ हुआ बरामद

थाने में नहीं कराई गई है लिखित शिकायत दर्ज

सीता चाम्पिया ने बताया कि रात में अचानक गांव के उक्त तीनों युवक नशे की हालत में हमारे घर आये व बिना कुछ कारण मेरी बेटी मेंजो अंगारिया को पकड़ अपने साथ ले जाने लगे. इसका जब हमने विरोध किया तो तीनों हमारे साथ मारपीट कर हमें गंभीर रूप से घायल कर जबरन मेरी बेटी को अपने साथ ले गये. सीता ने बताया की दो माह पूर्व ही उसकी बेटी की शादी जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत एक गांव में हुई थी. फिलहाल उसकी बेटी मायके आयी हुयी थी. विदित हो कि, सीता द्वारा अभी तक थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. लेकिन अन्य माध्यम से पुलिस को ऐसी घटना की जानकारी मिलने के बाद गुवा पुलिस सेल की अस्पताल में भर्ती पिड़ि़त महिला से जानकारी लेने के लिये रवाना हो गई है. इसे भी पढ़े : चुनाव">https://lagatar.in/election-battlefield-one-pomegranate-and-28-sick-at-number-17-of-ghatshila/">चुनाव

रणक्षेत्र : घाटशिला के 17 नंबर पर एक अनार और 28 बीमार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही