Search

 
 
 

किरीबुरु : छोटानागरा मार्ग पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में ट्रक व बोलेरो क्षतिग्रस्त

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु-छोटानागरा मुख्य सड़क मार्ग पर सारंडा घाटी में दो वाहन सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई. यह घटना गुरुवार की देर रात की है. पहली घटना झारबेड़ा गांव के पास तीखा मोड़ एवं लंबा ढलान पर घटी. एक ट्रक (जेएच05ओक्यू-8283) सैडल गेट से छोटानागरा की तरफ जा रहा था, तभी ट्रक का चालक संतुलन खो बैठा और तीखा मोड़ पर स्टेयरिंग काट नहीं पाया. इससे ट्रक पहाड़ी से टकराते हुये पुनः सड़क किनारे खड़ा हो गया. इस दुर्घटना में ट्रक को नुकसान पहुंचा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Chhotanagra-Bolero.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : किंग">https://lagatar.in/coronation-of-king-charles-iii-on-may-6-vice-president-jagdeep-dhankhar-leaves-for-london-to-attend/">किंग

चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक 6 मई को, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल होने लंदन रवाना
दूसरी घटना इससे लगभग दो किलोमीटर पहले टोंटोगड़ा गांव के समीप एक तीखी मोड़ पर हुई. यहां बोलेरो वाहन (ओडी09के-7683) के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और एक मोड़ पर पहाड़ी से टकरा गई. इस घटना में वाहन का मोबिल चैम्बर फट गया. दोनों घटनाएं छोटानागरा थाना क्षेत्र की है. दोनों घटनाओं में किसी को अधिक चोटें नहीं आयी हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही